जन्माष्टमी महोत्सव

चाईबासा: नरसिंह आश्रम में जन्माष्टमी महोत्सव पर भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

By : Dipali Kumari
चाईबासा: नरसिंह आश्रम में जन्माष्टमी महोत्सव पर भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम

न्यूज़11 भारत 
मनोहरपुर/डेस्क:
जन्माष्टमी महोत्सव के शुभ अवसर पर मनोहरपुर स्थित नरसिंह आश्रम में भव्य संध्या भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
कमिटी के सदस्य हर्षित राय ने बताया कि इस वर्ष नरसिंह आश्रम में जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की गई है. महोत्सव में गोरखपुर एवं जमशेदपुर से विशेष रूप से आमंत्रित गायकों द्वारा भजन एवं धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बच्चे भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सजकर शामिल होंगे. इसके अलावा बच्चों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी.
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी. आयोजन समिति ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: गुमला: दिन के उजाले से रात के अंधेरे तक धड़ल्ले से हो रही बालू तस्करी; प्रशासन मौन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई