पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा लोहरदगा गुमला लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक रविवार को बक्सीडीपा कार्यालय में हुई. बैठक में 21 सितंबर से लगभग 1500 बॉक्साइट ट्रकों की प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. एसोसिएशन ने संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की पहल को देखते हुए फिलहाल अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया.
बैठक में बताया गया कि ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू ने इस समस्या के समाधान के लिए अपने स्तर से लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा राज्य स्तर के अधिकारियों से भी बातचीत की है. एसोसिएशन के साथ भी उनकी दो बार वार्ता हुई है.
समस्या के समाधान के लिए लगातार पहल कर रहा हूं - धीरज प्रसाद साहू
धीरज प्रसाद साहू ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बताया कि माइंस से अनलोडिंग स्टेशन तक की दूरी कम करके नापे जाने के कारण ट्रकों को निर्धारित समय में खाली करने में परेशानी हो रही है. इस समस्या के समाधान के लिए सुधार की प्रक्रिया चल रही है और शीघ्र ही इसका समाधान निकलने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और राज्य स्तर पर भी बातचीत की गई है. ट्रक मालिकों की समस्या का समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.
हिंडालको ने भी सुधार का दिया आश्वासन
बैठक में बताया गया कि हिंडालको कंपनी के साथ हुई बातचीत में कंपनी की ओर से भी राज्य स्तर पर ट्रकों की टाइमिंग और दूरी से संबंधित व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई है. कंपनी की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद एसोसिएशन ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित प्रक्रिया के तहत समस्या का समाधान होता है तो ट्रक मालिकों को राहत मिलेगी. इसी को देखते हुए 21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया गया है.
एसोसिएशन ने धीरज प्रसाद साहू का जताया आभार लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने समस्या के समाधान के लिए लगातार पहल करने पर संरक्षक धीरज प्रसाद साहू के प्रति आभार जताया. पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रक मालिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रशासन और कंपनी स्तर पर बातचीत की है.
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शशिकांत लाल दास, हरिचरण प्रसाद साहू, जतरु मुंडा, मुंतज़िर आलम, मोहम्मद गुड्डू, इम्तियाज अहमद उर्फ बबलू, शंकर प्रजापति, साकिब हसन, अभिनव विश्वकर्मा, तारकेश्वर महतो, सह सचिव बरज सिंह, रहमत अंसारी, सुमित विश्वकर्मा, महताब आलम उर्फ गुड्डू, विजय साहू, मो. अमानुल्लाह, अनूप कुमार भारती, संदेश कुमार प्रजापति, संजीव शर्मा, मुख्तार अंसारी, मुन्ना खान, मोहम्मद बबलू सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे. सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य अवधेश मित्तल और शंकर राय, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार और तारीक खान तथा कार्यकारिणी सदस्य मोती सिंह, जीतू सिंह, मनीष केसरी, बबलू अंडा, बंटू साहू, रमजान अंसारी, शोएब आलम, मोहम्मद रशीद, मोहम्मद नन्हे, मो. मिंटू, विदुल महतो, सचिन प्रसाद, अनिल भगत, मुराद अंसारी, मजीद अंसारी और नूर अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: खान व खनिज विकास संशोधन अधिनियम-2026 के प्रावधानों को लेकर भाजपा ने शुरू किया जागरूकता अभियान