JPSC-JSSC

JPSC-JSSC मामला: हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 48 घंटे का समय, 18 सितंबर को अगली सुनवाई

मामले में राज्य सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की.

By : Dipali Kumari
JPSC-JSSC मामला: हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 48 घंटे का समय, 18 सितंबर को अगली सुनवाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राज्य सरकार के द्वारा JPSC 11वीं से 13वीं सिविल सर्विसेस, JSSC CGL, CDPO और FSO परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में राज्य सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की. मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर सुबह 10:30 बजे से होगी. 

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि वह मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करना चाहते हैं. सरकार सीलबंद कवर में जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी. हाई कोर्ट ने कहा कि मामले में सरकार को 48 घंटे से अधिक समय नहीं दे सकते हैं. 
वीडियो कांफ्रेंसिंग के मध्यम से सरकार का पक्ष रख रहीं वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने चार सप्ताह का समय मांगा. इस पर हाई कोर्ट ने कहा कि केवल 48 घंटे का ही समय दे सकते हैं. 

प्रार्थियों की ओर से पूर्व महाधिवक्ता राजीव रंजन, राज्य सरकार की ओर ओर से महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय और हस्तक्षेपकर्ता की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष व अधिवक्ता सुभाशीष रसिक सोरेन ने पक्ष रखा. 

संबंधित सामग्री

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.