नेपाल बाढ़

नेपाल बाढ़ में रांची के रामप्रसाद घोष लापता, काठमांडू में करते थे काम; परिजन परेशान 

नेपाल में आई इस आफत में झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले 41 वर्षीय रामप्रसाद घोष भी लापता हो गए हैं.

By : Dipali Kumari
नेपाल बाढ़ में रांची के रामप्रसाद घोष लापता, काठमांडू में करते थे काम; परिजन परेशान 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में कल बुधवार को बड़ी तबाही बनकर आई बाढ़ में अब तक 157 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 500 से अधिक लोग लापता हैं. नेपाल में आई इस आफत में झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले 41 वर्षीय रामप्रसाद घोष भी लापता हो गए हैं. रामप्रसाद के परिजनों ने बताया कि 25 अगस्त, मंगलवार की रात आखिरी बार उनसे फोन पर बातचीत हुई थी. इस भयावह प्राकृतिक आपदा के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. ना ही उनकी कोई खोज खबर मिल रही है.

परिजनों ने बताया कि रामप्रसाद घोष नेपाल काठमांडू अपर त्रिशूली बेसरा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. वह एंडीज हाइड्रो पावर कंपनी में एडमिन के पद पर कार्यरत थे. चार माह पूर्व अप्रैल के महीने में ही वह काम करने के लिए नेपाल गए थे. रामप्रसाद घोष का परिवार रांची के कोकर में रहता है. उनके लापता होने से परिजन लगातार चिंतित और परेशान हैं. 

इसे भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही: अब तक 157 लोगों के शव बरामद, करीब 500 लोग लापता

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई