मैक्लुस्कीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, पशु चोरी कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मैक्लुस्कीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, पशु चोरी कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. क्षेत्र में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था, जिसे देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.

मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बताया कि थाना कांड संख्या 01/25, दिनांक 10 जनवरी 2025 में दर्ज पशु चोरी मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त एवं वारंटी मुतुर्जा अंसारी (34 वर्ष), पिता स्वर्गीय लाल उर्फ सउद अंसारी तथा इसराख अंसारी उर्फ राजा (35 वर्ष), पिता कलीम अंसारी, दोनों निवासी पंडरी गांव, थाना चान्हो, जिला रांची को बीती रात विशेष छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया.

थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पशुओं की चोरी की शिकायतें मिल रही थीं. ग्रामीणों की चिंता और पशुधन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर चान्हो थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया.

पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

क्षेत्र के ग्रामीणों ने पशु चोरी के मामले में पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा.

यह भी पढ़ें: गढ़वा उपायुक्त ने जिले से हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मियों को सेवा पर लौटने का जारी किया निर्देश

संबंधित सामग्री

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई वाहन मालिकों ने गाड़ियां चलाने से हाथ खींच लिए हैं

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से झारखंड में जमकर हो रही बारिश, कल रात से ही लगी हुई है झड़ी

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से झारखंड में जमकर हो रही बारिश, कल रात से ही लगी हुई है झड़ी

मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया है आंधी-वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

धनबाद में एक बार फिर  हुआ एनकाउंटर, बरवाअड्डा पुलिस और  बदमासो के बीच हुआ फायरिंग दो अपराधी घायल

धनबाद में एक बार फिर हुआ एनकाउंटर, बरवाअड्डा पुलिस और बदमासो के बीच हुआ फायरिंग दो अपराधी घायल

संत निरंकारी चौक के पास हुई पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़<br/>