भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष नारायण राणा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चिन्हित आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की रणनीति पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है. सरकार जल्द मांगों पर पहल नहीं करती है, तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. बैठक में 29 सितंबर को गिरिडीह में मशाल जुलूस और 30 सितंबर को संपूर्ण झारखंड बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर महादेव मरांडी, सुरेश तुरी, धनंजय राणा, गणेश तुरी, लटू पांडेय, हरिहर तुरी, जेम्स किस्कू, कैलाश तुरी, शिवाजी मुर्मू, मिहिलाल मरांडी समेत दर्जनों आंदोलनकारी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व - चमरा लिंडा