न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भूली ओपी क्षेत्र से एक युवक को हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन अन्य युवक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए. प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी एवं उसके साथियों द्वारा झरिया निवासी अधिवक्ता जावेद की हत्या की साजिश रचे जाने की जानकारी सामने आई है.
12 सितंबर को रात्रि करीब 00:05 बजे धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अपराधकर्मी हथियार के साथ सी-ब्लॉक, छठ घाट के पास भूली स्थित सुनसान स्थान पर एकत्र होकर किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.
सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर तत्काल छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापामारी की गई. पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद बाइक सवार तीन युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने लगे. भागने के क्रम में गिर जाने के कारण पुलिस टीम ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए. पकड़े गए युवक की पहचान आसिफ आलम (उम्र 23 वर्ष), पिता—रशीद आलम, निवासी—निचितपुर टाउनशिप, शिव मंदिर के पास, थाना ईस्ट बसुरिया ओपी, जिला धनबाद के रूप में हुई.
गिरफ्तार आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पैंट की कमर में बाईं ओर छिपाकर रखा हुआ एक देशी कट्टा तथा बाईं जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. बरामद कारतूस के पेंदे पर “8 MM KF” अंकित पाया गया. हथियार एवं कारतूस से संबंधित वैध कागजात की मांग किए जाने पर आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया.
पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर झरिया निवासी अधिवक्ता जावेद की हत्या की साजिश रच रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में भूली ओपी (बैंकमोड़ थाना) कांड संख्या-164/26, दिनांक 12.09.2026 दर्ज किया गया है. मामले में धारा 111(2)/111(3)/111(4)/61(2) BNS एवं 25(1-b)a/26/35 Arms Act के तहत कार्रवाई की जा रही है.
जब्त सामान
1. एक देशी कट्टा, जो पैंट की कमर में बाईं ओर छिपाकर रखा गया था.
2. एक जिंदा कारतूस, जिसके पेंदे पर “8 MM KF” अंकित है.
3. एक हल्का ऑरेंज कलर का MOTO EDGE 50 मोबाइल फोन.
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास
1. बैंकमोड़ थाना कांड संख्या-145/23, दिनांक 27.06.2023, धारा 387/385/34/120बी भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट.
2. चिरकुंडा थाना कांड संख्या-309/2021, दिनांक 19.12.2021, धारा 323/341/342/379/504/34 भा.द.वि.
3. बैंकमोड़ थाना कांड संख्या-147/23, दिनांक 02.07.2023, धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट.
छापामारी दल
1. पु०अ०नि० विश्वजीत ठाकुर, भूली ओ०पी० प्रभारी
2. पु०अ०नि० सोहन कुमार साहु
3. स०अ०नि० हरिप्रकाश मिश्रा
4. सशस्त्र बल के आरक्षी 1495/संटु मांझी
5. हवलदार ललित उरांव
यह भी पढ़ें- BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में