निषेधाज्ञा जारी

रांची के इन VIP इलाकों के आस-पास निषेधाज्ञा जारी, नहीं कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन, रोडजाम व घेराव

नेपाल हाउस, लोकभवन, CM आवास, हाई कोर्ट, विधानसभा एवं झारखण्ड मंत्रालय के आस-पास निषेधाज्ञा जारी

By : Ark Sahuliyar
रांची के इन VIP इलाकों के आस-पास निषेधाज्ञा जारी, नहीं कर सकेंगे धरना-प्रदर्शन, रोडजाम व घेराव

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
आये दिन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों तथा सरकारी, गैर सरकारी संगठनों द्वारा अपनी कतिपय मांगों के समर्थन में धरना, प्रदर्शन, रोडजाम, घेराव आदि किया जाता है. इस क्रम में इन राजनीतिक पार्टियों/सरकारी, गैर सरकारी संगठनों द्वारा सदर अनुमंडल, रांची के नेपाल हाउस, लोकभवन, मुख्यमंत्री निवास के आसपास, विधानसभा एवं झारखण्ड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन सचिवालय) के आस-पास भी घेराव एवं प्रदर्शन किया जा सकता है. इस प्रकार के कार्यक्रमों से सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने एवं विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा लोक परिशांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, रांची, द्वारा बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए रांची सदर अनुमंडल अंतर्गत निम्नलिखित जगहों पर निषेधाज्ञा जारी की गई है :-

1. मुख्यमंत्री आवास काँके रोड के चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में.

2. लोक भवन के चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में (नागा बाबा खटाल को छोड़कर).

3. माननीय उच्च न्यायालय झारखण्ड के चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में.

4. विधानसभा के चहारदीवारी से 750 मीटर की परिधि में.

5. नेपाल हाउस, सचिवालय के घेरा से 150 मीटर की परिधि में.

6. झारखण्ड मंत्रालय भवन (प्रोजेक्ट भवन), मानव संसाधन मंत्रालय (टेलीफोन भवन), हण्ड्रेड बिल्डिंग (एफ०एफ०पी० भवन), पुलिस मुख्यालय के चहारदीवारी से 200 मीटर की परिधि में.

उपरोक्त स्थानों पर निम्न प्रकार की निषेधाज्ञा जारी की गई है :-

1. बिना सक्षम प्राधिकार के पूर्वानुमति के किसी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करना. (विधि-व्यवस्था के कर्तव्यों में लगे सरकारी पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा पुलिस बल एवं न्यायालय कार्य एवं धार्मिक तथा अंत्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर.)

2. किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, जैसे—बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलना या चलना. (विधि-व्यवस्था के कर्तव्यों में लगे सरकारी पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर.)

3. किसी प्रकार के हरवे-हथियार जैसे—लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर निकलना या चलना. (विधि-व्यवस्था के कर्तव्यों में लगे सरकारी पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर.)

4. बिना सक्षम प्राधिकार के पूर्वानुमति के किसी प्रकार के ध्वनि-विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना. (विधि-व्यवस्था के कर्तव्यों में लगे सरकारी पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर.)

5. यह आदेश किसी भी विधि-व्यवस्था के कर्तव्यों में लगे सरकारी पदाधिकारियों अथवा पुलिस बल पर लागू नहीं होगा.

यह निषेधाज्ञा दिनांक 04.11.2026 या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी.

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट