राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क: प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा एवं अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से की. शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. शिकायत निवारण दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए. प्रशासन की मुस्तैदी के कारण इनमें से 65 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जिससे कई ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे.
शेष बचे आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा और अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. साप्ताहिक शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य ही यही है कि आम जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.इस अवसर पर प्रखंड और अंचल कार्यालय के कई मुख्य कर्मी, राजस्व कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.शिविर में मुख्य रूप से आवासीय प्रमाण पत्र 22,जाति प्रमाण पत्र 21,वृद्धा पेंशन योजना 18,आय प्रमाण पत्र 13,जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र 05,राशन कार्ड 01 आवेदन प्राप्त हुई.
यह भी पढ़ें: हनुमान वाटिका शिवशक्ति मंदिर का वार्षिक महोत्सव हवन-पूजन, भंडारे संग संपन्न