न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची रेलमंडल के किसी इलाके में अगर कभी दुर्भाग्यवश कोई रेल हादसा हो तो इसके लिए रेलवे ने राहत पहुंचाने के लिए विशेष पहल की है. घटनास्थल तक क्यूआरटी टीम को रेलमार्ग से पहुंचने में विलंब न हो, इसके लिए सड़क मार्ग से भी कम समय में पहुंचने के लिए रांची रेलमंडल को रोड मोबाइल रिस्टोरेशन वैन उपलब्ध करवा दी गई है. यह रोड मोबाइल आर्ट वैन सड़क मार्ग से रेलवे के दुर्घटनाग्रस्त इलाकों में आपातकालीन स्थिति में पहुंचकर रिलीफ कार्य करेगी, ताकि जल्द से जल्द रेलमार्ग में बाधित आवागमन सामान्य हो और शारीरिक और संपत्ति नुकसान कम समय में राहत मिलने के कारण कम हो सके. रिस्टोरेशन वैन रांची रेल मंडल के यार्ड में पहुँच चुकी है और पूरी तरह से ऑपरेशन के लिए तैयार है.
इसे भी पढ़ें: रांची: रातू में एक भाई ने दूसरे भाई की फावड़े से मारकर की हत्या, आरोपी फरार