खाद्य सुरक्षा

रामगढ़ DC का निर्देश- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो

खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
 रामगढ़ DC का निर्देश- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: : उपायुक्त, रामगढ़ के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आमजनों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो, इसके उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया.

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा फैमिली मार्ट, नईसराय, ब्लिंकिट वेयरहाउस, झंडा चौक रामगढ़ एवं रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट, मेन रोड रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान फैमिली मार्ट, नईसराय में लगभग 10,000 बोतल एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पाए गए. खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा इसे आमजनों के स्वास्थ्य की दृष्टि से गंभीर मामला मानते हुए संबंधित खाद्य संचालक को निर्देश दिया गया कि 07 दिनों के भीतर कंपनी से उक्त उत्पाद को रिकॉल करवाया जाए अथवा अपने स्तर से नियमानुसार नष्ट करना सुनिश्चित किया जाए. निर्धारित अवधि में निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इसके उपरांत टीम द्वारा ब्लिंकिट वेयरहाउस एवं रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट, रामगढ़ का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को आवश्यक दस्तावेज 14 दिनों के भीतर FoSCoS (Food Safety Compliance System) के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया.

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले एवं भ्रामक (Misleading) खाद्य उत्पादों को कंपनी स्तर से रिकॉल कराने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए.

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा एक्सपायर्ड अथवा मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री की बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया गया है.

जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डेरिक तिग्गा एवं खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने जिले के तीन राजकीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षक की भूमिका निभाकर परखी विद्यार्थियों की दक्षता

संबंधित सामग्री

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.