चंद्रपुरा में फायरिंग

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

By : Ark Sahuliyar
चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

न्यूज 11 भारत 
बोकारो/डेस्क:
चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. फायरिंग में डीवीसी के रिटायर्ड कर्मी नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र रोहित सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल रोहित को इलाज के लिए बोकारो भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की है. उस वक्त इलाके में घनघोर बारिश हो रही थी. इसी दौरान क्वार्टर नंबर HM/14 के दरवाजे पर दस्तक हुई. नरेश सिन्हा ने जैसे ही दरवाजा खोला, अज्ञात अपराधियों ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी में नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र रोहित सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए बोकारो भेजा गया.

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने अपराधी शामिल थे, कितनी गोलियां चलीं और गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं.
 
संबंधित सामग्री

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था