अपराध समीक्षा

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

प्रभात कुमार /न्यूज़ 11भारत

जमशेदपुर/डेस्क: एंकर:साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश.साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई एवं जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है. साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से लंबित साइबर अपराध कांडों की नियमित समीक्षा की जा रही है.इसी क्रम में डॉ. एहतशाम वकारिब, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर द्वारा अपने कार्यालय में साइबर अपराध थाना के लंबित कांडों की समीक्षा की गई.

समीक्षा के दौरान थाना प्रभारी, साइबर थाना एवं संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही प्रत्येक कांड में साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन, साइबर एवं तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग तथा कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया.

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि साइबर अपराध से संबंधित मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अपराध में प्रयुक्त बैंक खातों/डिजिटल माध्यमों की जांच तथा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर अपराधियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे साइबर ठगी से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं.

यह भी पढ़ें: विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई