Road accident on Chainpur-Gumla main road: Cloth m

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर छतरपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो कपड़ा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

By Vaibhaw Vikram
चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

राजन पाण्डेय 
चैनपुर/डेस्क:
चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर छतरपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो कपड़ा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में गुमला के टावर चौक के पास किराए के मकान में रहकर साप्ताहिक बाजारों में कपड़ा बेचने का काम करते हैं.मिली जानकारी के अनुसार, दोनों व्यापारी चैनपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सूट और कपड़े बेचने के लिए गुमला से चैनपुर आ रहे थे. 

इसी दौरान छतरपुर के समीप उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े.घायलों की पहचान आयन खान पिता शहीद खान, उम्र 15 वर्ष इन्हें बेहद गंभीर चोटें आई हैं. फईम खान पिता नईमुद्दीन खान, उम्र 30 वर्ष इन्हें हल्की चोटें आई हैं.घटना के वक्त चैनपुर की ओर जा रही एसडीपीओ श्रुति की नजर सड़क पर तड़प रहे घायलों पर पड़ी. उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई. मौके पर मौजूद सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र राम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अपने वाहन में लादा और चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. 

चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, 15 वर्षीय आयन खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया है. फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी है.

यह भी पढ़ें: गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

संबंधित सामग्री

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

पश्चिमी सिंहभूम में 8 माह से मानदेय बकाया, ममता वाहन सेवा ठप, वाहन मालिकों पर भुखमरी का संकट

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कई वाहन मालिकों ने गाड़ियां चलाने से हाथ खींच लिए हैं

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से झारखंड में जमकर हो रही बारिश, कल रात से ही लगी हुई है झड़ी

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से झारखंड में जमकर हो रही बारिश, कल रात से ही लगी हुई है झड़ी

मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया है आंधी-वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

धनबाद में एक बार फिर  हुआ एनकाउंटर, बरवाअड्डा पुलिस और  बदमासो के बीच हुआ फायरिंग दो अपराधी घायल

धनबाद में एक बार फिर हुआ एनकाउंटर, बरवाअड्डा पुलिस और बदमासो के बीच हुआ फायरिंग दो अपराधी घायल

संत निरंकारी चौक के पास हुई पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़<br/>