SSC GD परीक्षा रिगिंग

SSC GD परीक्षा रिगिंग मामले में अनु कुमारी को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अनु कुमारी पर परीक्षा केंद्र में रिमोट एक्सेस के जरिए डिजिटल रिगिंग का आरोप है.

By : Dipali Kumari
SSC GD परीक्षा रिगिंग मामले में अनु कुमारी को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 SSC GD कांस्टेबल परीक्षा रिगिंग मामले में आरोपी अनु कुमारी को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने अनु कुमारी को जमानत देने से इनकार कर दिया है. 
बताते चलें यह मामला रांची के पंडरा थाना कांड संख्या 167/2026 से जुड़ा है. अनु कुमारी पर परीक्षा केंद्र में रिमोट एक्सेस के जरिए डिजिटल रिगिंग का आरोप है. केंद्र के बाहर से सॉल्वर गिरोह के माध्यम से कंप्यूटर के जरिए प्रश्न हल कराने का भी आरोप लगाया गया है. अनु कुमारी समेत 6 अभ्यर्थियों के सिस्टम में रिमोट एक्सेस का आरोप लगा था. 

परीक्षा पास कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी 10 से 13 लाख रुपये की डील की गयी थी. मामले में 6 अभ्यर्थियों से करीब 78 लाख रुपये की सौदेबाजी की भी बात सामने आई थी. परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों की पहचान के लिए खास ड्रेस कोड का भी प्रयोग हुआ था. मामले की जांच में कंप्यूटर, इंटरनेट राउटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गए हैं. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड के सभी पुलिस स्टेशनों में लगेंगे हाईटेक CCTV कैमरे, 90 करोड़ रुपये की मंजूरी

संबंधित सामग्री

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.