शुभारंभ

मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ

सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है.टाटानगर–एर्नाकुलम–टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18189/18190) के मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का शुभारंभ 5 सितंबर, शनिवार को किया जाएगा. इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हरिया ने सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के विधायक जगत माझी को औपचारिक आमंत्रण पत्र भेजा है. पत्र में सांसद और विधायक से मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का अनुरोध किया गया है. मालूम हो कि सांसद जोबा माझी के द्वारा लगातार पत्राचार एवं रेल अधिकारियों के साथ बैठक में एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के मनोहरपुर स्टेशन में ठहराव की मांग को प्रमुखता से रखे जाने पर रेल मंत्रालय द्वारा बीते शुक्रवार 28 अगस्त को ट्रेन के मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव को मंजूरी प्रदान की गई थी.

लंबे समय से मनोहरपुर क्षेत्र के रेल यात्री इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे. एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव शुरू होने से मनोहरपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को टाटानगर, दक्षिण भारत समेत विभिन्न स्थानों की यात्रा में सुविधा मिलेगी. सांसद जोबा माझी 5 सितंबर को सुबह करीब 06:45 बजे अप टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन को मनोहरपुर स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगी. उक्त कार्यक्रम में डीआरएम तरुण हुरिया, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी समेत रेल मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

यह भी पढ़ें: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम बने FCRA संशोधन विधेयक 2026 की JPC के सदस्य

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई