औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने जिले के तीन राजकीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षक की भूमिका निभाकर परखी विद्यार्थियों की दक्षता

प्रोजेक्ट इंपैक्ट, रेल परियोजना, मध्याह्न भोजन (MDM) व पंजियों के संधारण में पाई गई त्रुटियों पर संबंधित प्रभारी शिक्षकों को शो-कॉज किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उपायुक्त ने जिले के तीन राजकीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षक की भूमिका निभाकर परखी विद्यार्थियों की दक्षता

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क: रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विद्यालयों में पठन-पाठन का गुणवत्तापूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का जायजा लेने के उद्देश्य से विभिन्न राजकीय विद्यालयों का विस्तृत औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में उपायुक्त ने राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनखेता (हरेटोला), राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोहाकातू एवं राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय छत्तरमांडू की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं, स्मार्ट क्लास, खेल परिसर, गार्डनिंग (बागवानी), पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता एवं विभिन्न प्रशासनिक पंजियों (रजिस्टरों) का बारीकी से निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एक अलग अंदाज में नजर आए. वे सीधे कक्षाओं में पहुंचे और स्वयं एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए डिजिटल/ब्लैकबोर्ड के सामने खड़े होकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया. उपायुक्त ने विद्यार्थियों से उनके पाठ्यक्रम (सिलेबस) से संबंधित कई प्रश्न पूछे और उनकी पठन-पाठन क्षमता, समझ व शैक्षणिक दक्षता  का आकलन किया. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर नियमित रूप से विद्यालय आने, लगन से पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के सुचारू संचालन की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि आधुनिक तकनीक पर आधारित डिजिटल शिक्षण का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी को नियमित रूप से मिलना चाहिए. इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय परिसर में उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया और कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए नियमित खेल गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं. उपायुक्त ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के लिए गार्डनिंग (बागवानी) एवं पौधरोपण गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए.

उपायुक्त ने विद्यालयों में दिए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार बच्चों को प्रतिदिन ताजा, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए. निरीक्षण के दौरान उपस्थिति व अन्य पंजियों के संधारण में त्रुटियां पाई गईं. साथ ही 'रेल परियोजना' तथा 'प्रोजेक्ट इंपैक्ट' के तहत परीक्षाओं के संचालन व विद्यार्थियों के प्रदर्शन में कमियां मिलने पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित प्रभारी शिक्षकों को 'शो-कॉज' (कारण बताओ नोटिस) जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है.

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभय कुमार को विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने, पंजियों की त्रुटियों का निराकरण कराने तथा शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि पाठ्यक्रम (सिलेबस) को समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए और अर्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि पाई गई सभी कमियों का 10 दिनों के भीतर निराकरण कर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए.

यह भी पढ़ें: पिपरवार-अशोका में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 29.90 टन अवैध कोयला बरामद

संबंधित सामग्री

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.