समीक्ष-निर्देश

अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर लगातार छापेमारी और अनियमितता मिलने पर सील की कार्रवाई का डीसी ने दिया निर्देश

पीसी पीएनडीटी एक्ट के अनुपालन को लेकर पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की समीक्षा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर लगातार छापेमारी और अनियमितता मिलने पर सील की कार्रवाई का डीसी ने दिया निर्देश

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू उपायुक्त  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. बैठक में जिले में संचालित एवं पंजीकृत अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की स्थिति, निरीक्षण तथा एक्ट के अनुपालन की समीक्षा की गयी.

डीसी श्री शेखावत ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की लगातार जांच एवं औचक छापेमारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन, बिना पंजीकरण संचालन अथवा PCPNDT एक्ट के प्रावधानों का अनुपालन नहीं पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए जरूरत पड़ने पर अल्ट्रासाउंड मशीन/केंद्र को सील किया जाये.

उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी परिस्थिति में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्रों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा. सभी केंद्रों को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट एवं PCPNDT एक्ट के निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना होगा.

बैठक में सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर “लिंग चयन/लिंग परीक्षण अपराध है” से संबंधित जागरूकता सूचना प्रदर्शित करने, चिकित्सक का नाम एवं मरीजों को देखने का समय स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश भी दिए गए. उपायुक्त ने कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए प्रभावी निगरानी एवं जनजागरूकता पर भी जोर दिया.

उन्होंने पलामूवासियों से अपील की कि यदि किसी अल्ट्रासाउंड केंद्र में प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण अथवा पीसी पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने की जानकारी मिले तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके.बैठक में सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता,सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सहित PCPNDT टीम एवं जिला सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: PDS में स्टॉक की गड़बड़ी पर कार्रवाई, 15 हजार किलो चावल का हिसाब नहीं मिलने पर डीलर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- आपकी ऊर्जा उल्लेखनीय

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- आपकी ऊर्जा उल्लेखनीय

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है.

ओरमांझी ट्रिपल मर्डर मामले में एक महिला समेत 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, लगाया गया 50-50 हजार का जुर्माना 

ओरमांझी ट्रिपल मर्डर मामले में एक महिला समेत 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, लगाया गया 50-50 हजार का जुर्माना 

ओरमांझी के गुंजा देवन जारा गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में एक महिला समेत 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है. सभी पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस