न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम द्वारा राजधानी रांची के डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स ऑफिस से गिरफ्तार सीनियर अकाउंटेट सहित तीन ऑफिसर्स को सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है. तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. बता दें कि गुरुवार को CBI ने राजधानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों के आवास से 48 हजार रूपए नगद, जेवरात समेत कई दस्तावेज मिले थे. आरोपी पिछले एक वर्ष से TA, CEA सहित कई बिल पास कराने के नाम पर घुस मांग रहे थे. सीबीआई ने लोगों से अपील की है कि केंद्रीय कार्यालय में घुस या फिर भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जानकारी 9470590422 नंबर पर Whatsapp और कॉल के माध्यम से दे सकते है.
यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में मृत महिला के परिवार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने मुआवजा बढ़ाकर किया 5.60 लाख