चोरी की घटना

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

By : Dipali Kumari
गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

न्यूज़11 भारत 
गोड्डा/डेस्क:
गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला. फोरलेन हाईवे किनारे न्यू पुलिस लाइन मोड़, पुनसिया के पास 19 सितंबर की देर रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए जेवरात और नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना की जानकारी मकान मालिक ने नगर थाना पुलिस को दी है.

जानकारी के अनुसार, मुरलीडीह निवासी कालीचरण महतो करीब एक वर्ष से गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन सड़क किनारे न्यू पुलिस लाइन मोड़ के पास मकान बनाकर रह रहे हैं. 19 सितंबर को उनकी सास की तबीयत खराब होने के कारण पूरा परिवार ससुराल चला गया था. 20 सितंबर की रात जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला.

घर के अंदर जाने पर ड्रेसिंग टेबल का ताला भी टूटा पाया गया. ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे. चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है.

मकान मालिक के अनुसार, घटना की सूचना देर रात ही नगर थाना पुलिस को दी गई. वहीं, आसपास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध लोग कैद हुए हैं. पुलिस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है.

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले पांडुबथान के रामगढ़ रोड में भी इसी तरह चोरी की घटना हुई थी. उस मामले में भी चोर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई