न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध भुइयां टोली से दो नाबालिग बच्चियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं. लापत बच्चियों में अनिल भुइयां की 11 वर्षीय पुत्री और लाला भुइयां की 12 वर्षीय पुत्री शामिल हैं, जो रिश्ते में बुआ-भतीजी लगती है. दोनों बच्चियां सोमवार 14 सितंबर से लापता हैं. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोनों बच्चियां पास के जंगल में लकड़ी चुनने गई थीं. दोपहर में लकड़ी चुनकर घर लौटने के बाद, खाना खाकर वे दोबारा लकड़ी इकट्ठा करने निकल गईं. जब देर शाम तक दोनों वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.
निराश होकर परिजनों ने चैनपुर थाना पहुंचकर मामले की लिखित सूचना दी. परिजनों ने पुलिस के समक्ष यह आशंका जताई है कि घर से कुछ ही दूरी पर अफीमचियों (नशेड़ियों) का अड्डा बना रहता है, संभव है कि उन्होंने बच्चियों के साथ कोई अनहोनी घटना की हो.
चैनपुर थाना प्रभारी लाल ने बताया कि परिजनों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है. बच्चियां कहां गई और किस परिस्थिति में गायब हुईं, इसकी जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के सभी पुलिस स्टेशनों में लगेंगे हाईटेक CCTV कैमरे, 90 करोड़ रुपये की मंजूरी