अपराध

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर थाना ले गई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर थाना ले गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर थाना ले गई

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के चर्चित जुड़वानिया शिव मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि चार से पांच गांवों के बीच स्थित इस मंदिर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. इस बार चोर ने रात करीब दो बजे मंदिर परिसर को निशाना बनाया और तीन पहिया ठेले पर सामान लादकर ले जाने लगा. हालांकि, उसकी करतूत मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर थाना ले गई. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी के कैद वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मध्य रात्रि एक व्यक्ति तीन पहिया ठेला लेकर मंदिर परिसर के पास पहुंचता है. इसके बाद वह मंदिर का सामान ठेले पर लादकर वहां से निकलने की कोशिश करता है. मंदिर में लगे CCTV कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई.

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर गढ़वा थाना ले गई. बताया जा रहा है कि संदिग्ध की पहचान सहिजना निवासी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक जुड़वानिया शिव मंदिर में इससे पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इतना ही नहीं, मंदिर के आसपास नदी क्षेत्र में खेती के लिए लगाए गए टुल्लू पंप की चोरी की घटना भी कुछ दिन पहले हुई थी. ऐसे में स्थानीय लोग मंदिर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में फर्जी नंबर प्लेट लगी दुर्घटना ग्रस्त स्कॉर्पियो के तहखाने से 810 पैकेट यूपी की फ्रूटी शराब बरामद

संबंधित सामग्री

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.