हिंडालको

हिंडालको के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण,  घाघरा-नेतरहाट-रांची मुख्य पथ किया जाम

खनन प्रभावित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने बॉक्साइट लदे ट्रकों को रोका, आम लोगों के लिए खुली रही सड़क

By : Ark Sahuliyar
हिंडालको के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण,  घाघरा-नेतरहाट-रांची मुख्य पथ किया जाम

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
घाघरा/डेस्क:
हिंडालको कंपनी के कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ खनन प्रभावित क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर आए. ग्रामीणों ने सुबह करीब 11 बजे घाघरा-नेतरहाट रांची मुख्य पथ पर इटकीरी और देवाकी गांव के बीच सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने विशेष रूप से बॉक्साइट लदे ट्रकों का आवागमन रोक दिया, जबकि आम लोगों के आवागमन के लिए सड़क खुली रखी गई.

खनिज हमारा फिर सुविधाएं क्यों नहीं हिंडालको कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी
सड़क जाम के दौरान ग्रामीणों ने हिंडालको कंपनी और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी खनन प्रभावित क्षेत्र से बॉक्साइट का दोहन कर मुनाफा कमा रही है, लेकिन प्रभावित गांवों के लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है.

इटकीरी से सेरेंगदाग तक सड़क बदहाल, बारिश में कीचड़ में तब्दील
ग्रामीणों ने कहा कि इटकीरी से सेरेंगदाग तक सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं. बरसात के दिनों में यही सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है.

जर्जर सड़क से मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी
ग्रामीणों के अनुसार सड़क खराब होने के कारण मरीजों और गर्भवती महिलाओं को घाघरा मुख्यालय अथवा अस्पताल तक पहुंचाने में काफी परेशानी होती है. खराब सड़क के कारण वाहन चालक भी इस मार्ग पर जाने से कतराते हैं. ऐसे में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में कई घंटे लग जाते हैं. ग्रामीणों का दावा है कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण पूर्व में कई लोगों की जान तक जा चुकी है.

पेयजल, स्वस्थ सुविधा के अभाव पर ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों ने खनन प्रभावित क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव का भी आरोप लगाया. उनका कहना है कि वर्षों से खनन कार्य होने के बावजूद प्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया.

कुंजाम पाट में मजदूरों को नोटिस देने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि कुंजाम पाट क्षेत्र में कई भूमि रैयत मजदूरों को जमीन में बॉक्साइट खत्म होने का हवाला देकर नोटिस दिए जाने और काम से हटाने की बात कही जा रही है. ग्रामीणों ने इसे अनुचित बताते हुए कंपनी से प्रभावित मजदूरों के हित में ठोस पहल की मांग की है.

मांगें पूरी होने तक टेंट लगाकर धरना जारी रखने की चेतावनी
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर ठोस पहल होने तक सड़क जाम और धरना जारी रहेगा. ग्रामीणों ने सड़क किनारे टेंट लगाकर आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है.

पुलिस पहुंची, समझाने का प्रयास जारी
समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी और जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही थी. हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और सड़क जाम नहीं हटाया गया था.जाम स्थल पर सेरेंगदाग, तूइमु, चिरोपाट, नींदी, बढ़ाकेचकी, जालिम, पेरवापाट, पइनपाट, शहीद सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण मौजूद थे.
 

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया