सर्पदंश

घाघरा खेत में बैंगन तोड़ने गई महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

परिजन आनन-फानन में अर्चना को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा खेत में बैंगन तोड़ने गई महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के सांसों जंगराटोली गांव में रविवार को खेत में बैंगन तोड़ने गई एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई. मृतका की पहचान अर्चना टोप्पो के रूप में हुई है. मृतका के पति सुखनाथ उरांव ने बताया कि वह रविवार को दिन करीब एक बजे अपनी पत्नी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बैंगन तोड़ने गया था. इसी दौरान अर्चना ने बताया कि उसके पैर में सांप ने काट लिया है. सांप के काटने के बाद उसकी स्थिति लगातार गंभीर होने लगी. परिजन आनन-फानन में अर्चना को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलने पर कुगांव पंचायत की मुखिया गीता कुमारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचीं और घटना की जानकारी ली. उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग एवं मदद का भरोसा दिलाया.

यह भी पढ़ें: 11 राज्य बार काउंसिलों की महिला उम्मीदवारों ने बार और बेंच के बीच सामंजस्यपूर्ण संतुलन पर रखी अपनी बात

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया