70 हजार शिक्षकों के एरियर पर सुप्रीम रोक

MP Teachers: 70 हजार शिक्षकों को झटका! छठवें वेतनमान और एरियर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब आगे क्या?

सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के शिक्षकों को 2006 से 2016 तक छठवें वेतनमान और एरियर भुगतान संबंधी हाईकोर्ट के निर्देश पर अंतरिम रोक लगाई। अगली सुनवाई डेढ़ महीने बाद होगी।

By : नरेंद्र कुमार
MP Teachers: 70 हजार शिक्षकों को झटका! छठवें वेतनमान और एरियर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, अब आगे क्या?

AI

मध्यप्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों के छठवें वेतनमान और बकाया एरियर का मामला एक बार फिर कानूनी पेच में फंस गया है. जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों को एरियर मिलने की उम्मीद जगी दी. लेकिन राज्य सरकार ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी. अब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस निर्देश पर अंतरिम रोक लगा दी है. 

डेढ़ महीने होगी सुनवाई

मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अगली सुनवाई करीब डेढ़ महीने बाद होनी है। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि यदि 23 नवंबर 2026 तक भुगतान नहीं किया जाता है, तो स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इसी निर्देश पर रोक लगाई है।

2006 से 2016 तक के एरियर का मामला

जबलपुर हाईकोर्ट ने पात्र शिक्षकों की सेवा अवधि उनकी पहली नियुक्ति से जोड़ने और वर्ष 2006 से छठवें वेतनमान का लाभ देने का आदेश दिया था. इसके तहत वर्ष 2006 से 2016 तक के बकाया एरियर के भुगतान के निर्देश भी शामिल थे.इस फैसले से उन शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद थी, जो लंबे समय से वेतनमान और बकाया राशि के लाभ की मांग कर रहे थे।

15 से 20 हजार रुपये तक बढ़ सकता था वेतन

रिपोर्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट के फैसले से करीब 70 हजार शिक्षकों को लाभ मिलने की संभावना थी. पात्र शिक्षकों के मासिक वेतन में औसतन 15 हजार से 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया था. हालांकि, वास्तविक लाभ प्रत्येक शिक्षक की नियुक्ति, सेवा अवधि और वेतन निर्धारण पर निर्भर करेगा।

अब क्या करना होगा?

अब नजर सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर है. उसी से स्पष्ट होगा कि हाईकोर्ट के आदेश और शिक्षकों के बकाया भुगतान के मामले में आगे क्या दिशा तय होती है.

संबंधित सामग्री

Teachers Promotion: छत्तीसगढ़ के 15 हजार शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ, जारी हुई वरिष्ठता सूची

Teachers Promotion: छत्तीसगढ़ के 15 हजार शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ, जारी हुई वरिष्ठता सूची

बिलासपुर संभाग के करीब 15 हजार शिक्षकों की प्रमोशन के लिए वरिष्ठता सूची जारी हो गई है। 25 अक्टूबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं और गड़बड़ी पर प्राचार्यों पर कार्रवाई होगी।

Oct 25, 2026
MP Coaching Center New Rules: MP में बदले कोचिंग सेंटरों के नियम, फीस को लेकर हुआ बदलाव

MP Coaching Center New Rules: MP में बदले कोचिंग सेंटरों के नियम, फीस को लेकर हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों के संचालन और उनकी मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने नई व्यवस्था की रूपरेखा तैयार कर ली है।

Oct 25, 2026
Teacher offline Leave Ban: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की छुट्टी पर नया फरमान; कागज पर लिखा आवेदन अब बेकार, तो फिर...

Teacher offline Leave Ban: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की छुट्टी पर नया फरमान; कागज पर लिखा आवेदन अब बेकार, तो फिर...

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और कर्मचारियों की छुट्टी अब सिर्फ एचआरएमआईएस पोर्टल से मिलेगी। ऑफलाइन आवेदन पर रोक लग गई है और लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी डीईओ को निर्देश दिए हैं।

Oct 24, 2026
MP Teacher Bharti 2026: मध्यप्रदेश में 20 हजार पदों पर भर्ती, CM मोहन यादव का ऐलान

MP Teacher Bharti 2026: मध्यप्रदेश में 20 हजार पदों पर भर्ती, CM मोहन यादव का ऐलान

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर जल्द भर्ती होगी। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। सरकार 200 सांदीपनि विद्यालय और आदिवासी क्षेत्रों में 200 नए स्कूल भवन भी बनाएगी।

Oct 22, 2026
MP TET Exam New Date: MP में फिर बदली TET परीक्षा की तारीख!

MP TET Exam New Date: MP में फिर बदली TET परीक्षा की तारीख!

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा TET की तैयारी कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एमपी टीईटी 2026 की परीक्षा तारीख को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है।

Oct 21, 2026