झाबुआ के रादू सिंह भाँवर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष…

झाबुआ के रादू सिंह भाँवर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष…

भोपाल। अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ का 7वाँ त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन विगत 15-16 अप्रैल को रतलाम के बद्धेश्वर सभागार में हुआ।

By : Swadesh Editor
झाबुआ के रादू सिंह भाँवर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष…

भोपाल। अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ का 7वाँ त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन विगत 15-16 अप्रैल को रतलाम के बद्धेश्वर सभागार में हुआ। अधिवेशन में संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य विस्तार एवं संगठन के सुदृढिकरण के लिए तीन वर्ष में एक बार महासंघ की कार्यकारिणी का निर्वाचन होता है, इसी क्रम में इस वर्ष की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्व सम्मति से निर्वाचन अधिकारी भारतीय मजदूर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा किया गया।

भाँवर अध्यक्ष, कृष्ण कुमार बैगा महामंत्री निर्वाचित

कार्यकारिणी में झाबुआ के रादू सिंह भाँवर, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जसपुर, छत्तीसगढ़ के अर्जुन राम कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष-राजा राज प्रताप सिंह, रघुनाथ झारिया, श्रीमती रंगा मौरी, राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार बैगा, राष्ट्रीय उप महामंत्री महाराष्ट्र के प्रकाश बोदड़े, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर को बनाया गया। 

इसके अलावा भगवती लाल मीणा, श्रीमती सोनिया कुमरे, भैरु लाल खदेड़ा को मंत्री, भरत पाटीदार को कोषाध्यक्ष और डॉ. विक्रम रघुवंशी को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा शिवराम ढाँडे अमरावती, रामदास जामुनकर, ठाकुर राम मरावी, शांति लाल डिण्डोर, नारायण मरावी,गणेश मर्सकोले, कैलाश निनामा, पंचम लाल ताराम, गणेश लाल मीणा, शांति लाल हठीला को सदस्य चुना गया। सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।

संबंधित सामग्री

MP Weather Today: भोपाल-इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

MP Weather Today: भोपाल-इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम बदल सकता है। भोपाल, इंदौर समेत 17 जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Oct 23, 2026
Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

Railway Jansamvad: भोपाल स्टेशन पर रेल जनसंवाद, शौचालय में 20 रुपए वसूली पर डीआरएम ने लगवाया जुर्माना

भोपाल स्टेशन पर जनसंवाद में डीआरएम पंकज त्यागी को शौचालय में तय शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत मिली। शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

Oct 22, 2026
Bhopal Master Plan Protest: अपनी मांगों को लेकर भोपाल पहुंचे किसान, भारी पुलिस बल तैनात 

Bhopal Master Plan Protest: अपनी मांगों को लेकर भोपाल पहुंचे किसान, भारी पुलिस बल तैनात 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मास्टर प्लान के नए ड्राफ्ट को लेकर किसान अपनी बात रखने के लिए पदयात्रा करते हुए भोपाल पहुंचे है।

Oct 22, 2026
MP Rajya Sabha BY Election: MP की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान

MP Rajya Sabha BY Election: MP की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान

मध्यप्रदेश की खाली हुई एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 12 नवंबर को मतदान होगा।

Oct 22, 2026
MP Weather Update: MP में फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

MP Weather Update: MP में फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

मध्य प्रदेश में अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बारिश का सिलसिला जारी है।

Oct 22, 2026