असम में CRPF कैंप में फायरिंग

असम CRPF कैंप में फायरिंग में बालाघाट के जवान समेत तीन शहीद

असम के नागांव जिले में CRPF कैंप में फायरिंग की घटना में हेड कांस्टेबल विष्णु बघेल सहित तीन जवान शहीद हो गए। जवानों का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

By : नरेंद्र कुमार
असम CRPF कैंप में फायरिंग में बालाघाट के जवान समेत तीन शहीद

असम के नागांव जिले में स्थित सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन के कैंप में हुई गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना में मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल समेत तीन जवानों की मौत हो गई। शहीद विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कैंप के भीतर ASI ने की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, घटना 4 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे नागांव जिले के कटिमारी स्थित CRPF कैंप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश निवासी एएसआई बल्लानी प्रेमाबरम ने गार्ड रूम से इंसास राइफल उठाई और बैरक तथा क्वार्टर गार्ड की ओर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।इस गोलीबारी में हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल और सब-इंस्पेक्टर रामनवल सिंह यादव की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ASI ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। वहीं एएसआई माने गोबिंद गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोलीबारी के दौरान विष्णु प्रसाद बघेल के पेट में गोली लगी थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। हाल ही में पदोन्नति मिलने के बाद उनका तबादला भोपाल की 107वीं बटालियन से असम की 34वीं बटालियन में हुआ था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शहीद विष्णु प्रसाद बघेल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित हैं, जबकि मां कैंसर का इलाज करा रही हैं। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। शहादत की खबर मिलते ही गांव और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

आज गांव में होगा अंतिम संस्कार

शहीद जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को बालाघाट जिले के उनके पैतृक गांव भीकेवाड़ा (शेरपार) लाया जाएगा। प्रशासन और CRPF की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है।

फायरिंग की वजह की जांच जारी

सीआरपीएफ ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ASI ने फायरिंग क्यों की। जांच एजेंसियां घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हैं।

संबंधित सामग्री

अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को मिले धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के जलसा बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Oct 23, 2026
SP AK-47 Harsh Firing: राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा से AK-47 हर्ष फायरिंग पर मांगा जवाब; दशहरे का वायरल हुआ था VIDEO

SP AK-47 Harsh Firing: राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा से AK-47 हर्ष फायरिंग पर मांगा जवाब; दशहरे का वायरल हुआ था VIDEO

विजयादशमी पर शस्त्र पूजा के बाद एके-47 से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया है। इस पर पुलिस मुख्यालय ने राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है।

Oct 22, 2026
कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले प्रहरी

कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले प्रहरी

लद्दाख में भारतीय पुलिसकर्मियों की वीरता और बलिदान पर आधारित पुलिस स्मृति दिवस की कहानी, जो वर्ष 1959 से जुड़ी है।

Oct 21, 2026
MP Police Smriti Diwas 2026: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम मोहन ने दी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

MP Police Smriti Diwas 2026: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम मोहन ने दी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

भोपाल स्थित लाल परेड मैदान के शहीद स्मारक पर राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

Oct 21, 2026
CG Police Smriti Diwas 2026: शहीद जवानों को CM साय ने किया नमन, सेवा का संकल्प दोहराया

CG Police Smriti Diwas 2026: शहीद जवानों को CM साय ने किया नमन, सेवा का संकल्प दोहराया

On CG Police Smriti Diwas 2026, CM Vishnu Dev Sai honored fallen officers, reaffirming commitment to service and security.

Oct 21, 2026