MP Police Smriti Diwas 2026: हर साल की तरह 21 अक्टूबर को देशभर में शहीद वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड मैदान के शहीद स्मारक पर राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की।
सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
श्रद्धांजलि के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस बल और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए कई घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा कि पुलिस विभाग में जल्द ही बंपर भर्तियां की जाएंगी। जिसमें पुलिस बैंड और होमगार्ड के पदों पर नई भर्तियां निकाल कर युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाएगा।
ड्रग्स के खिलाफ जंग
नशे के बढ़ते कारोबार को राज्य के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश से ड्रग्स के नेटवर्क को बहुत जल्द पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली 1 करोड़ रुपये की सम्मान निधि के नियमों में बदलाव किया गया है। अब इस राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा शहीद की पत्नी को और 50 प्रतिशत हिस्सा शहीद के बुजुर्ग माता-पिता को दिया जाएगा।
इन शहीदों को दी श्रद्धांजलि
स्वर्गीय आशीष शर्मा, निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल)
स्वर्गीय अशोक शर्मा, उप निरीक्षक
स्वर्गीय मदनलाल निनामा, सहायक उप निरीक्षक
स्वर्गीय परिमाल सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक (क्र. 291)
स्वर्गीय ओम प्रकाश भवेदी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (क्र. 40)
स्वर्गीय सर्जन सिंह भील, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (क्र. 580)
स्वर्गीय आरती पाल, महिला आरक्षक (क्र. 1480)
स्वर्गीय महेश प्रसाद पाठक, आरक्षक (क्र. 98)
स्वर्गीय विकास चतुर्वेदी, आरक्षक (क्र. 987)