Satna Lokayukta Action

Satna Lokayukta Action: 96 हजार की रिश्वत लेते सहकारी बैंक मुख्य प्रबंधक को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

सतना जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक केसी शर्मा को बुधवार को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

By : विकास जैन
Satna Lokayukta Action: 96 हजार की रिश्वत लेते सहकारी बैंक मुख्य प्रबंधक को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

Satna Lokayukta Action: 96 हजार की रिश्वत लेते सहकारी बैंक मुख्य प्रबंधक को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

अमन शुक्ला, सतना: सतना जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक केसी शर्मा को बुधवार को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उनके प्रेम नगर स्थित आवास पर की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रबंधक को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ और दस्तावेजी कार्रवाई जारी रही। जानकारी के अनुसार, यह रिश्वत नागौद स्थित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक सिद्धार्थ ओझा से मांगी गई थी। आरोप है कि धान खरीदी की राशि के भुगतान के एवज में कुल राशि का 3 प्रतिशत कमीशन के रूप में मांगा जा रहा था, जो लगभग एक लाख रुपये था।

12 सदस्यीय टीम पहुंची

रिश्वत की मांग से परेशान होकर बैंक मैनेजर सिद्धार्थ ओझा ने लोकायुक्त एसपी रीवा से शिकायत की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने एक योजना बनाई। बुधवार को निरीक्षक एसआर मरावी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम प्रेम नगर पहुंची। शिकायतकर्ता ने जैसे ही 96 हजार रुपये की रिश्वत राशि आरोपी प्रबंधक को दी, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केसी शर्मा को पकड़ लिया और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

सहकारिता विभाग में मची हलचल

जिला सहकारी बैंक मैनेजर के लोकायुक्त के जाल में फंसने की खबर से बैंकिंग और सहकारिता विभाग में हलचल मच गई। टीम आरोपी को सर्किट हाउस ले गई, जहां मामले से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच और पूछताछ की जा रही है। लोकायुक्त अधिकारी रिश्वत की मांग और धान खरीदी की राशि से संबंधित पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं। लोकायुक्त की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज प्रकरण और आगे की कानूनी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

संबंधित सामग्री

Satna Leopard Attack: सतना में तेंदुए की दहशत, 8 भेड़ों की मौत, 6 ज़ख़्मी

Satna Leopard Attack: सतना में तेंदुए की दहशत, 8 भेड़ों की मौत, 6 ज़ख़्मी

सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम गुलुवा में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में घर के बाहर बाड़े में बंधी 8 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 6 भेड़ें घायल हो गईं।

Aug 05, 2026
Sawan Somvar 2026: महाकाल मंदिर उज्जैन से जुड़ा है बिरसिंहपुर के गैवीनाथ धाम का रास्ता

Sawan Somvar 2026: महाकाल मंदिर उज्जैन से जुड़ा है बिरसिंहपुर के गैवीनाथ धाम का रास्ता

सतना आज सावन माह का पहला सोमवार है इस दौरान जिले में सुप्रसिद्ध गैवीनाथ मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है।

Aug 03, 2026
Satna Hospital: मरीज के लिए नहीं मिला स्ट्रेचर तो ई रिक्शा से पहुंचा वार्ड तक

Satna Hospital: मरीज के लिए नहीं मिला स्ट्रेचर तो ई रिक्शा से पहुंचा वार्ड तक

मध्य प्रदेश में सतना जिल के सरदार बल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Aug 02, 2026
Satna Crime: सतना के कोटर में झाड़ियों में मिला 14 वर्षीय नाबालिग का शव 

Satna Crime: सतना के कोटर में झाड़ियों में मिला 14 वर्षीय नाबालिग का शव 

प्रदेश के सतना जिले में फिर एक बड़ी घटना सामने आई है। सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र में 14 साल की बच्ची का अर्धनग्न हालत में शव झाड़ियों में मिला है।

Aug 02, 2026
Satna News: मानवता शर्मसार... चार दिन से पोस्टमार्टम कक्ष में पड़ा शव, नगर निगम बोला, जेसीबी में डीजल नहीं

Satna News: मानवता शर्मसार... चार दिन से पोस्टमार्टम कक्ष में पड़ा शव, नगर निगम बोला, जेसीबी में डीजल नहीं

मप्र के जिला अस्पताल सतना में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पिछले चार दिनों से पोस्टमार्टम कक्ष में रखा होने का मामला सामने आया है।

Aug 01, 2026