Satna Nagar Nigam

Satna News: मानवता शर्मसार... चार दिन से पोस्टमार्टम कक्ष में पड़ा शव, नगर निगम बोला, जेसीबी में डीजल नहीं

मप्र के जिला अस्पताल सतना में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पिछले चार दिनों से पोस्टमार्टम कक्ष में रखा होने का मामला सामने आया है।

By : विकास जैन
Satna News: मानवता शर्मसार... चार दिन से पोस्टमार्टम कक्ष में पड़ा शव, नगर निगम बोला, जेसीबी में डीजल नहीं

Satna News: मानवता शर्मसार... चार दिन से पोस्टमार्टम कक्ष में पड़ा शव, नगर निगम बोला, जेसीबी में डीजल नहीं

अमन शुक्ला, सतना: मप्र के जिला अस्पताल सतना में एक लावारिश व्यक्ति का शव पिछले चार दिनों से पोस्टमार्टम कक्ष में रखा होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शव का अंतिम संस्कार केवल इसलिए नहीं हो सका क्योंकि नगर निगम के पास जेसीबी चलाने के लिए डीजल उपलब्ध नहीं है। इस घटना ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

उपचार के दौरान हुई मौत

जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति को बीमार हालत में रामना टोला क्षेत्र से जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पहचान नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम कक्ष में सुरक्षित रख दिया गया। अस्पताल पुलिस चौकी ने नियमानुसार 29 जुलाई को नगर निगम को पत्र भेजकर शव के कफन-दफन की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। बताया गया है कि तीन दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 31 जुलाई को अस्पताल चौकी से नगर निगम अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया गया तो कथित तौर पर जवाब मिला कि जेसीबी में डीजल नहीं है। डीजल उपलब्ध होने के बाद ही शव को मुक्तिधाम ले जाकर दफनाया जा सकेगा। इस जवाब के बाद शव करीब 72 घंटे से अधिक समय तक पोस्टमार्टम कक्ष में पड़ा रहा।

पेट्रोल पंप का करीब 70 लाख रुपये बकाया 

विभागीय जानकारों की माने तो नगर निगम पर शहर के एक पेट्रोल पंप का करीब 70 लाख रुपये का ईंधन भुगतान मई माह से बकाया है। भुगतान नहीं होने के कारण पेट्रोल पंप संचालक ने नगर निगम के वाहनों को उधार में ईंधन देना बंद कर दिया है। इसका असर अब नगर निगम की आवश्यक सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है।

मानवता और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर प्रश्नचिह्न 

इस मामले में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ए पी सिंह ने बताया कि फिलहाल वाहनों के लिए पेट्रोल पंप से ईंधन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पुरानी पेंडेंसी बाकी है। कमिश्नर का भी तबादला हो गया है जिस कारण पेट्रोलपंप के बिल भुगतान में भी दिक्कत आ रही है। एक-दो दिन देखते है नहीं तो कोई व्यवस्था कर शव दफन कराया जाएगा।

इनका कहना है....

एपी सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम सतना का कहना है कि नए आयुक्त की पदस्थापना नहीं हो पाने के कारण पेट्रोल टंकी का भुगतान नहीं हो पाया है इसलिए टंकी से जेसीबी के लिए डीजल नहीं उपलब्ध हो पाया। जिसके कारण जेसीबी नहीं भेजी गई, वैकल्पिक व्यवस्था करवाकर भेजा जाएगा। 

राजेश चतुर्वेदी पालन, स्पीकर, नगर निगम सतना का कहना है कि नगर निगम के अफसरों द्वारा यदि पहले मुझे इस प्रकरण से अवगत करवाया गया होता तो मैं स्वयं अपने पेट्रोल पंप से जेसीबी में डीजल की व्यवस्था करवा देता या फिर नकद दे देता। निश्चित ही यह जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही है। बहरहाल मै सहयोग कर शव को सम्मान पूर्वक दफनाने की व्यवस्था करूंगा। जो कि रविवार को किया जाएगा। 

डां अमर सिंह, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल सतना ने कहा है कि हमने नगर निगम प्रशासन को जानकारी दी है, चूंकी अज्ञात शव को कफन और दफन करने की व्यवस्था निगम की है।

संबंधित सामग्री

Satna News: परिवहन विभाग से सेवा निवृत्त हुए शिवेन्द्र सिंह गढ़ते हैं लकड़ी के गजानन

Satna News: परिवहन विभाग से सेवा निवृत्त हुए शिवेन्द्र सिंह गढ़ते हैं लकड़ी के गजानन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन स्वामी तुमसे बढ़कर कौन... इस सत्य की भक्ति से अभिभूत हैं जिले के शिवेंद्र सिंह गौरी नंदन की अटूट भक्ति में लीन...

Sep 14, 2026
Satna Malnutrition: मझगवां में फिर कुपोषण: दो साल के अभिराम का वजन मात्र साढ़े पांच किलो

Satna Malnutrition: मझगवां में फिर कुपोषण: दो साल के अभिराम का वजन मात्र साढ़े पांच किलो

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मझगवां में कुपोषण की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र के गांवों में कुपोषण के नित नए मामले सामने आ रहे हैं...

Sep 07, 2026
Satna Sewage News: स्मार्ट सिटी सतना में सीवर प्रोजेक्ट पर कोर्ट की सख्ती, जिम्मेदारों को 25 अगस्त को तलब किया

Satna Sewage News: स्मार्ट सिटी सतना में सीवर प्रोजेक्ट पर कोर्ट की सख्ती, जिम्मेदारों को 25 अगस्त को तलब किया

सतना में नौ साल से चल रहे सीवर प्रोजेक्ट में बैकफिलिंग और सड़क रेस्टोरेशन की लापरवाही पर कोर्ट ने जिम्मेदारों को 25 अगस्त को तलब किया है।

Aug 20, 2026
Satna Lokayukta Action: 96 हजार की रिश्वत लेते सहकारी बैंक मुख्य प्रबंधक को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

Satna Lokayukta Action: 96 हजार की रिश्वत लेते सहकारी बैंक मुख्य प्रबंधक को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

सतना जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक केसी शर्मा को बुधवार को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Aug 19, 2026
Satna Leopard Attack: सतना में तेंदुए की दहशत, 8 भेड़ों की मौत, 6 ज़ख़्मी

Satna Leopard Attack: सतना में तेंदुए की दहशत, 8 भेड़ों की मौत, 6 ज़ख़्मी

सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम गुलुवा में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में घर के बाहर बाड़े में बंधी 8 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 6 भेड़ें घायल हो गईं।

Aug 05, 2026