Surajpur Ren River Four drown

Surajpur Accident: सूरजपुर में रेणु नदी में निगल लिया पूरा परिवार; बच्चों को बचाने में कूदे पिता समेत 4 की मौत

सूरजपुर की रेणु नदी में नहाने गए एक ही परिवार के चार लोग डूब गए। मृतकों में पिता विवेक कुमार सिंह, बेटा अभिजीत और दो नाबालिग भाई शामिल हैं। पुलिस जांच कर रही है।

By : संजय चतुर्वेदी
Surajpur Accident: सूरजपुर में रेणु नदी में निगल लिया पूरा परिवार; बच्चों को बचाने में कूदे पिता समेत 4 की मौत

Surajpur Tragic Accident

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को रेणु नदी में नहाने के दौरान बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। राम सरस्वतीपुर घाट पर एक ही परिवार के चार लोग डूब गए। मृतकों में पिता, उनका बेटा और दो नाबालिग भाई शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पहुंचाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

पिता की छलांग भी नहीं बचा सकी जान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान विवेक कुमार सिंह (45),उनके बेटे अभिजीत सिंह (20), गोपाल कृष्ण (13) और कृष्ण गोपाल (15) के रूप में हुई है। चारों राम सरस्वतीपुर घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय अभिजीत और उसके चचेरे भाई गोपाल कृष्ण व कृष्ण गोपाल गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख विवेक कुमार सिंह ने बिना देर किए नदी में छलांक लगा दी। लेकिन वे किसी को नहीं बचा सके और चारों की जान चली गई।

पटना से आए थे पत्नी से मिलने

विवेक कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले थे। वे अपनी पत्नी से मिलने सूरजपुर जिले के चंद्रपुर गांव आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी की बहन के दो बेटे भी थे, जो बिहार के कटिहार में रहते हैं।

गोताखोरों ने निकाले शव

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और होमगार्ड के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी कोशिश के बाद चारों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की आगे जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

ED Raid Coal Scam: दुर्ग में कारोबारी गुलशन बघेल के घर ईडी की दबिश, 10 अफसरों की टीम जांच में जुटी

ED Raid Coal Scam: दुर्ग में कारोबारी गुलशन बघेल के घर ईडी की दबिश, 10 अफसरों की टीम जांच में जुटी

ED Raid in coal businessman: दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में ईडी ने कारोबारी गुलशन बघेल के फ्लैट पर छापा मारा। 10 अफसर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। कार्रवाई की वजह आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Oct 27, 2026
Durg Cash Seizure: दुर्ग में पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 40000000 कैश जब्त; नागपुर जा रहा था पैसा, हवाले की आशंका

Durg Cash Seizure: दुर्ग में पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 40000000 कैश जब्त; नागपुर जा रहा था पैसा, हवाले की आशंका

दुर्ग में खुर्सीपार पुलिस ने पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ रुपये कैश जब्त किया। रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी के दो लोग हिरासत में हैं और आयकर विभाग को सूचना दी गई है।<br/>

Oct 26, 2026
खड़गे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

खड़गे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

मल्लिकार्जुन खड़गे की पटना में प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने देशभर में प्रदर्शन किया। पार्टी ने माफी की मांग की, जबकि कांग्रेस ने भी बीजेपी नेताओं के पुराने बयानों पर सवाल उठाए।

Oct 26, 2026
कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए। जानिए अमेरिकी रॉक संगीत से भक्ति की दुनिया तक पहुंचने वाले कृष्ण दास की कहानी और नीम करोली बाबा से उनका जुड़ाव।

Oct 26, 2026
JIO IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज, इन स्टेप्स की मदद से चेक करें शेयर मिला या नहीं

JIO IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज, इन स्टेप्स की मदद से चेक करें शेयर मिला या नहीं

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज होगा। BSE, NSE और केफिन टेक की साइट पर स्टेटस देख सकते हैं। रिटेल कैटेगरी 2.72 गुना भरी थी और लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होगी।<br/>

Oct 26, 2026