Amethi Crime News

Amethi Crime: नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक के सिर में चोट, मामला दर्ज

जामो थाना क्षेत्र के पूरे हसरम सूखी बाजगढ़ गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में सूरज मिश्र पुत्र राम कुबेर मिश्र के सिर में चोट लग गई।

By : विकास जैन
Amethi Crime: नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक के सिर में चोट, मामला दर्ज

Amethi Crime: नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक के सिर में चोट, मामला दर्ज

जामो, अमेठी: जामो थाना क्षेत्र के पूरे हसरम सूखी बाजगढ़ गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में सूरज मिश्र पुत्र राम कुबेर मिश्र के सिर में चोट लग गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत जामो थाने में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित का आरोप

पीड़ित सूरज मिश्र का आरोप है कि गांव में नाली को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान ग्राम प्रधान उदयभान सिंह उर्फ बबलू और उनके कुछ साथियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में उसके सिर में चोट आई। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

नाली विवाद पर हुई मारपीट

पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में नाली विवाद के दौरान हुई मारपीट का पूरा घटनाक्रम बताया है। उसका कहना है कि विवाद के दौरान उस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

क्यो बोले थाना प्रभारी?

जामो थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला नाली के विवाद से शुरू हुआ था। गांव के प्रधान बबलू और कुछ अन्य लोगों द्वारा सूरज मिश्र के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पुलिस को मिली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के सिर पर हल्की चोट आई है। थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मामला दर्ज, जांच शरू

घटना के बाद गांव में मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद की वजह और घटना के दौरान हुई मारपीट की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विनोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी जामो नाली के विवाद को लेकर मारपीट की शिकायत मिली थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Amethi Crime: अमेठी के भेटुआ में संदिग्ध पदार्थ खाने से महिला की मौत

Amethi Crime: अमेठी के भेटुआ में संदिग्ध पदार्थ खाने से महिला की मौत

भेटुआ क्षेत्र के बरतला मजरे अमये माफी गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पदार्थ खाने से 32 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई।

Sep 20, 2026
Sangrampur Police: ट्रेन में पानी बेचने के बहाने मोबाइल चुराते थे, दो गिरफ्तार

Sangrampur Police: ट्रेन में पानी बेचने के बहाने मोबाइल चुराते थे, दो गिरफ्तार

थाना संग्रामपुर पुलिस ने रविवार को मोबाइल चोरी और वाहन की बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के 21 एंड्रॉयड मोबाइल...

Sep 20, 2026
Amethi News: फॉल्ट ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट, हालत गंभीर

Amethi News: फॉल्ट ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट, हालत गंभीर

पीपरपुर पावर हाउस के नारायणपुर फीडर में आई खराबी को ठीक करने पहुंचे लाइनमैन करंट की चपेट में आ गए। हादसे में लाइनमैन सुशील कुमार शर्मा गंभीर रूप से झुलस गए।

Sep 12, 2026
Amethi Crime: अमेठी में सनसनी, घर के अंदर खून से लथपथ मिला विवाहिता का शव

Amethi Crime: अमेठी में सनसनी, घर के अंदर खून से लथपथ मिला विवाहिता का शव

अमेठी में गुरुवार को एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। जहां एक विवाहिता का रक्त रंजीत शव संदिग्ध परिस्थितियों उसके घर के अंदर पड़ा मिला।

Aug 20, 2026