Sangrampur Police

Sangrampur Police: ट्रेन में पानी बेचने के बहाने मोबाइल चुराते थे, दो गिरफ्तार

थाना संग्रामपुर पुलिस ने रविवार को मोबाइल चोरी और वाहन की बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के 21 एंड्रॉयड मोबाइल...

By : विकास जैन
Sangrampur Police: ट्रेन में पानी बेचने के बहाने मोबाइल चुराते थे, दो गिरफ्तार

Sangrampur Police: ट्रेन में पानी बेचने के बहाने मोबाइल चुराते थे, दो गिरफ्तार

विवेक सिंह, संग्रामपुर/अमेठी: थाना संग्रामपुर पुलिस ने रविवार को मोबाइल चोरी और वाहन की बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत के 21 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने डंपर से तीन बैटरियां चोरी करने की घटना में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना संग्रामपुर क्षेत्र के धौरहरा निवासी सूरज कोरी पुत्र दुखी कोरी और प्रतापगढ़ जिले के थाना अंतू क्षेत्र के अठगवां निवासी गोकुल मिश्रा पुत्र हरिश्चंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। अमेठी सीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी ट्रेनों में पानी बेचने के बहाने यात्रियों के एंड्रॉयड मोबाइल पर नजर रखते थे और मौका मिलते ही मोबाइल चोरी कर लेते थे। इसके अलावा वाहनों से बैटरी चोरी करने की घटनाओं में भी उनके शामिल होने की बात सामने आई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने संग्रामपुर क्षेत्र के महुआरिया भावलपुर निवासी चंचल तिवारी के डंपर से तीन बैटरियां चोरी करने की बात भी कबूल की। 

पुलिस के मुताबिक चोरी की गई तीन बैटरियों में से दो को आरोपियों ने बेच दिया, जबकि एक बैटरी बरामद कर ली गई है।थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में टीकरमाफी चौ

संबंधित सामग्री

Amethi Crime: अमेठी के भेटुआ में संदिग्ध पदार्थ खाने से महिला की मौत

Amethi Crime: अमेठी के भेटुआ में संदिग्ध पदार्थ खाने से महिला की मौत

भेटुआ क्षेत्र के बरतला मजरे अमये माफी गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पदार्थ खाने से 32 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई।

Sep 20, 2026
Amethi News: फॉल्ट ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट, हालत गंभीर

Amethi News: फॉल्ट ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट, हालत गंभीर

पीपरपुर पावर हाउस के नारायणपुर फीडर में आई खराबी को ठीक करने पहुंचे लाइनमैन करंट की चपेट में आ गए। हादसे में लाइनमैन सुशील कुमार शर्मा गंभीर रूप से झुलस गए।

Sep 12, 2026
Amethi Crime: नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक के सिर में चोट, मामला दर्ज

Amethi Crime: नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक के सिर में चोट, मामला दर्ज

जामो थाना क्षेत्र के पूरे हसरम सूखी बाजगढ़ गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में सूरज मिश्र पुत्र राम कुबेर मिश्र के सिर में चोट लग गई।

Sep 07, 2026
Sangrampur Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का पांचवें दिन मिला शव

Sangrampur Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला का पांचवें दिन मिला शव

थाना क्षेत्र के पूरे दुबान मजरे गोरखापुर निवासी विद्या देवी (65) पत्नी सुरेंद्र प्रताप दुबे का शव पांचवें दिन बुधवार को मालती नदी के सरैया पड़ान स्थित वैकल्पिक लकड़ी बांध में अटका मिला।

Aug 27, 2026