Amethi Crime News

Amethi Crime: अमेठी में सनसनी, घर के अंदर खून से लथपथ मिला विवाहिता का शव

अमेठी में गुरुवार को एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। जहां एक विवाहिता का रक्त रंजीत शव संदिग्ध परिस्थितियों उसके घर के अंदर पड़ा मिला।

By : विकास जैन
Amethi Crime: अमेठी में सनसनी, घर के अंदर खून से लथपथ मिला विवाहिता का शव

Amethi Crime: अमेठी में सनसनी, घर के अंदर खून से लथपथ मिला विवाहिता का शव

सूर्यभान द्विवेदी, अमेठी: अमेठी में गुरुवार को एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। जहां एक विवाहिता का रक्त रंजीत शव संदिग्ध परिस्थितियों उसके घर के अंदर पड़ा मिला। मृतका के परिजन ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कठोर कार्यवाही की मांग कर रहे है। मृतका की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच एवं विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव 

जिले के जामो थाना क्षेत्र के पूरे दीवान निवासी पूनम 25 पत्नी शिवा का उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। मृतका के गले पर धार दार हथियार से वार के निशान दिखाई पड़ रहे है। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। वही मामला गंभीर देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई है। 

नाबालिक बेटी बोली...

मृतका की नाबालिक बेटी ने पुलिस को बताया कि मम्मी का चाचा से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान चाचा ने मेरी मम्मी को मार डाला।पुलिस मृतका के नाबलिक बेटी के बयान को भी जांच में शामिल कर जांच आगे बढ़ा रही है। मृतका की मां सावित्री ने बताया उसके ससुराल वालों ने घटना की जानकारी दिया। घटना की जानकारी होते ही हम लोग परेशान हो गए। सावित्री ने ससुराल वालों पर हत्या करने आरोप लगाते हुए हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग किया है। उसने बताया कि अभी कल शाम को ही हमारी बेटी ससुराल गई थी। रात में फोन पर बात हुई थी। उसने बताया कि खाना पीना हो गया है। आज उसके मौत की खबर आई।

मृतक की मां का आरोप

सावित्री ने आगे बताया इनके घर वाले कह रहे है कि उसने चाकू से अपने आप हत्या कर लिया। आगे उसने बताया कि देख कर ऐसा नहीं लगता कि उसने स्वयं अपने ऊपर वार किया होगा। उसका मोबाइल भी गायब है। एक पाव का पायल भी गायब है। उसका आरोप है कि ससुराल वाले उसकी हत्या कर दिए। उसका पति रोजी रोटी के लिए सूरत में रहता है। उसने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग किया है। मृतका के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने बताया कि शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है।परिजनों की तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया गया है।मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद पता चलेगी।पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

Amethi Police: अंसार उर्फ चितऊ पर 14 मुकदमे, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Amethi Police: अंसार उर्फ चितऊ पर 14 मुकदमे, तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

भैसना निवासी अंसार उर्फ चितऊ (27) पुत्र नासिर अली को संग्रामपुर पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

Oct 06, 2026
Amethi Illegal Arms Factory: अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 तमंचों के साथ दो गिरफ्तार

Amethi Illegal Arms Factory: अमेठी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 16 तमंचों के साथ दो गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत बाजारशुक्ल थाना पुलिस ने पाली जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sep 23, 2026
Amethi Firing: अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कार्पियो के शीशे को चीरती निकली गोली

Amethi Firing: अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कार्पियो के शीशे को चीरती निकली गोली

अमेठी में शनिवार शाम सरेराह फायरिंग से सनसनी फैल गई। कोतवाली अमेठी क्षेत्र में शगुन ऑटोमोबाइल के पास स्कार्पियो सवार युवक ने कुछ लोगों पर पीछा करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप...

Sep 20, 2026
Amethi Nursing Students Death Case: नर्सिंग छात्रा की मौत का राज चौथे दिन भी बरकरार

Amethi Nursing Students Death Case: नर्सिंग छात्रा की मौत का राज चौथे दिन भी बरकरार

इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा दीप्ति यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला चौथे दिन भी अनसुलझा है।

Aug 31, 2026
Sangrampur Crime: नहर किनारे मिला युवक का शव, चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका

Sangrampur Crime: नहर किनारे मिला युवक का शव, चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी चौकी अंतर्गत सोनारी कला गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज कुमार का शव शनिवार दोपहर सूखा के पुरवा के पास नहर किनारे पड़ा मिला।

Aug 22, 2026