Gonda Police News

Gonda Police: नौकरी लगी तो बीवी हुई ‘नालायक’! सिपाही पर इतने मुकदमा दर्ज

सरकारी नौकरी लगते ही कुछ लोगों के तेवर ऐसे बदल जाते हैं, जैसे नौकरी के साथ इंसान को रिश्तों पर भी ‘सरकारी अधिकार’ मिल गया हो। गोंडा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है...

By : विकास जैन
Gonda Police: नौकरी लगी तो बीवी हुई ‘नालायक’! सिपाही पर इतने मुकदमा दर्ज

Gonda Police: नौकरी लगी तो बीवी हुई ‘नालायक’! सिपाही पर इतने मुकदमा दर्ज

गोण्डा: सरकारी नौकरी लगते ही कुछ लोगों के तेवर ऐसे बदल जाते हैं, जैसे नौकरी के साथ इंसान को रिश्तों पर भी ‘सरकारी अधिकार’ मिल गया हो। गोंडा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती होने के बाद पति पर पत्नी को कथित तौर पर ‘लायक नहीं’ समझने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में कांस्टेबल पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र निवासी महिला के मुताबिक वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात लखीमपुर खीरी के मोहम्मदाबाद निवासी रवि प्रकाश से हुई थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दबाव बनाने पर दोनों ने 30 मई 2025 को लखीमपुर में कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद रवि की यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुई और उसकी तैनाती गोंडा के कर्नलगंज थाने में हो गई।

पीड़िता का मारपीट का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि 10 जून 2026 को ससुराल पहुंचने पर पति, सास और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। उसे रस्सी से बांधकर पीटने और दहेज में पांच लाख रुपये नकद तथा कार मांगने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने डायल-112 पर मदद मांगी। पीड़िता के अनुसार पति अक्सर कहता था कि “अब सरकारी नौकरी लग गई है, तुम मेरे लायक नहीं हो।” आरोप है कि उसे दूसरी शादी करने की धमकी भी दी गई। 19 जुलाई को महिला थाने में सुनवाई के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छुट्टी के बाद पति से मिलने कर्नलगंज थाने पहुंची तो कथित तौर पर उसे डांटकर भगा दिया गया। बस अड्डे के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछा किए जाने का आरोप भी महिला ने लगाया है।

6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़िता का कहना है कि न्याय के लिए वह करीब तीन महीने तक सीएम कार्यालय और डीजीपी कार्यालय के चक्कर लगाती रही। आखिरकार महिला थाने में रवि प्रकाश समेत छह लोगों के खिलाफ यौन शोषण, धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

क्या कहती है महिला अधिकारी?

महिला थाना पुलिस के मुताबिक मामले की विवेचना उपनिरीक्षक तशरीफ अहमद को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। रोचक सवाल यह है कि सरकारी नौकरी ने अगर पति को ‘काबिल’ बना दिया, तो पत्नी अचानक ‘नालायक’ कैसे हो गई? इसका जवाब फिलहाल पुलिस की जांच और कानून की कसौटी पर ही सामने आएगा।

संबंधित सामग्री

Gonda Tiranga Yatra : गोण्डा में 'आजादी' के जश्न के बीच सफाई व्यवस्था पस्त

Gonda Tiranga Yatra : गोण्डा में 'आजादी' के जश्न के बीच सफाई व्यवस्था पस्त

आजादी का जश्न मनाने के लिए शहर तिरंगे से सज गया, लेकिन गोण्डा की सड़कों ने कुछ अलग ही अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Aug 16, 2026
Colonelganj SDM Court: करनैलगंज SDM कोर्ट में ‘फाइल दिखाओ, 1000 लाओ’ का खेल!

Colonelganj SDM Court: करनैलगंज SDM कोर्ट में ‘फाइल दिखाओ, 1000 लाओ’ का खेल!

करनैलगंज तहसील के एसडीएम न्यायालय में न्याय की फाइलों पर कथित तौर पर ‘सुविधा शुल्क’ का ताला लगा होने का मामला सामने आया है।

Aug 10, 2026
Gonda Jail: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची किशोरी के बैग से मिले 10 कारतूस, मचा हड़कंप

Gonda Jail: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची किशोरी के बैग से मिले 10 कारतूस, मचा हड़कंप

पॉक्सो एक्ट के मामले में निरुद्ध अपने कथित प्रेमी से मुलाकात करने पहुंची किशोरी के बैग से एक-दो नहीं, बल्कि पिस्टल के 10 कारतूस बरामद हुए।

Aug 08, 2026
Gonda News: फिटनेस दावों की खुली पोल, बच्चों से भरी चलती गाड़ी से निकला पहिया, मची अफरा-तफरी

Gonda News: फिटनेस दावों की खुली पोल, बच्चों से भरी चलती गाड़ी से निकला पहिया, मची अफरा-तफरी

बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने निकली स्कूल की गाड़ी रास्ते में ही अपने एक पहिए से ‘आजाद’ हो गई। चलते वाहन से अचानक पहिया निकलकर कई मीटर दूर जा गिरा और गाड़ी में बैठे बच्चों की सांसें अटक गईं।

Aug 08, 2026
Gonda News: करोड़ों का कुआं, बूंद भर पानी नहीं! जवाब दे गए नलकूप जिम्मेदार कौन?

Gonda News: करोड़ों का कुआं, बूंद भर पानी नहीं! जवाब दे गए नलकूप जिम्मेदार कौन?

सिंचाई के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए राजकीय नलकूप अब खेतों को पानी कम और सरकारी फाइलों को वजन ज्यादा दे रहे हैं।

Aug 05, 2026