दसवें राउंड में कांग्रेस आगे...
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल...
कांग्रेस के घनश्याम सिंह 10500 वोटो से आगे..
-------------------------------------------------------------
9 राउंड में स्थिति
घनश्याम सिंह कांग्रेस:- 6694
आशुतोष तिवारी भाजपा:- 3758
9वे राउंड सहित कुल 9519 वोटों से कांग्रेस आगे
-------------------------------------------------------------
8 राउन्ड के बाद भी कॉंग्रेस आगे.....
निरन्तर बडत बनाती हुई कॉंग्रेस...जीत के 9 राउन्ड में प्रवेश करती हुई..मुक़ाबला दिलचस्प..कॉंग्रेस में...खुशी की लहर..
सातवे राउंड में कांग्रेस 3800 वोट से आगे
-------------------------------------------------------------
दतिया में छठवें राउंड का अपेडट-
कांग्रेस छठवें राउंड में भी बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है-
कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 25856 वोट मिल चुके हैं।
बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 24071 वोट मिले हैं।
वहीं दामोदर यादव को 9781 वोट मिले हैं।

-------------------------------------------------------------
पांचवें राउन्ड की गिनती पूरी कांग्रेस 258 वोटों सेआगे..
5वां राउंड शुरू
मुकाबला हुआ रोचक
कांग्रेस के घनश्याम सिंह आगे
अब शुरू होगी शहर की काउंटिंग
अभी सेवड़ा झांसी रोड की काउंटिंग हुई है
अब शहर की काउंटिग शुरु होगी
उसके बाद 35 गांव की बारी आएगी
पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने 800 वोटो से बनाई बढ़त
--------------------------------------------
चौथे राउंड में कांग्रेस आगे
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 736 वोट से आगे
भाजपा के आशुतोष हुए पीछे
--------------------------------------------
तीसरे राउंड के बाद भाजपा की बढ़त कायम
- तीसरे राउंड की मतगणना पूरी।
- तीसरे राउंड में प्राप्त मत:
- भाजपा – 4,262
- कांग्रेस – 4,998
- आसपा – 1,344
- तीन राउंड के बाद कुल मत:
- भाजपा – 12,515
- कांग्रेस – 12,286
- आसपा – 4,994
- तीन राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 229 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
- मतगणना के अगले राउंड जारी हैं।
-------------------------------------------------
दूसरे राउन्ड में बीजेपी आगे
भाजपा के आशुतोष तिवारी को मिले 8253 वोट
कांग्रेस के घनश्याम सिंह को मिले 7288
अन्य को मिले अबतक 2117 वोट
--------------------------------------------
मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, चुनाव का पहला रुझान सुबह 9 बजे के करीब आने की संभावना है।
15 राउंड और 21 टेबल
दतिया उपचुनाव की मतगणना कुल 15 राउंड में संपन्न होगी। इसके लिए मतगणना स्थल पर कुल 21 टेबलें लगाई गई हैं, जिनमें 20 टेबलों पर ईवीएम मशीन के वोट गिने जाएंगे और 1 टेबल डाक मतपत्रों के लिए आरक्षित की गई है। मतगणना शांतिपूर्ण कराने के लिए लगभग 350 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
आशुतोष और घनश्याम सिंह में सीधी टक्कर
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष तिवारी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने इस बार पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अपने अनुभवी नेता घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है। वहीं आजाद समाज पार्टी से दामोदर सिंह यादव भी मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं।