MP College Admission

MP College Admission: मध्यप्रदेश में कॉलेज एडमिशन के लिए छात्रों को फिर मौका 

उच्च शिक्षा विभाग ने 10 अगस्त से 14 अगस्त तक अतिरिक्त CLC राउंड शुरू किया है। और खास बात ये है कि इसमें आपको एडमिशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

By : विकास जैन
MP College Admission: मध्यप्रदेश में कॉलेज एडमिशन के लिए छात्रों को फिर मौका 

MP College Admission: मध्यप्रदेश में कॉलेज एडमिशन के लिए छात्रों को फिर मौका 

MP College Admission: उच्च शिक्षा विभाग ने 10 अगस्त से 14 अगस्त तक अतिरिक्त CLC राउंड शुरू किया है। और खास बात ये है कि इसमें आपको एडमिशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लेकिन सवाल ये है कि आखिर इसकी जरूरत क्यों पड़ी और इस राउंड में एडमिशन कैसे मिलेगा? दरअसल, इस साल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। अब तक प्रदेश में 5 लाख 24 हजार से ज्यादा छात्रों का एडमिशन भी हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद कई कॉलेजों और कई कोर्स में कुछ सीटें अभी भी खाली रह गई हैं।

पहले आओ, पहले पाओ

वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी छात्र हैं, जो किसी वजह से अभी तक एडमिशन नहीं ले पाए। तो विभाग ने सोचा कि जब सीटें खाली हैं और छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इन सीटों को खाली रखने के बजाय बच्चों को एक आखिरी मौका और दिया जाए। इसीलिए 10 से 14 अगस्त तक बची हुई सीटों के लिए CLC राउंड रखा गया है। अब यहां सबसे जरूरी बात समझिए। इस राउंड में एडमिशन खाली सीटों पर ही मिलेगा और नियम रहेगा— पहले आओ, पहले पाओ।

ऐसे मिलेगा एडमिशन

मतलब जिस कॉलेज में आप एडमिशन लेना चाहते हैं, वहां सीट खाली है तो अपने एडमिशन पोर्टल पर सीट की स्थिति चेक कीजिए और सीट उपलब्ध होने पर सीधे संबंधित कॉलेज पहुंचिए। वहां आपके डॉक्यूमेंट चेक होंगे, जरूरी वेरिफिकेशन होगा और सब कुछ सही रहने पर फीस जमा करके एडमिशन लिया जा सकेगा। अगर आप इस राउंड में नया रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, तो आपको सिर्फ एक कॉलेज चुनने का विकल्प मिलेगा। यानि कई कॉलेजों में एक साथ रजिस्ट्रेशन करने का मौका नहीं होगा। कॉलेज के हेल्प सेंटर पर वेरिफिकेशन के बाद अगर सीट उपलब्ध है, तो उसी दिन फीस जमा करके एडमिशन लिया जा सकेगा।

14 अगस्त अंतिम मौका

ये CLC राउंड 10 अगस्त से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलेगा। लेकिन 14 अगस्त को शाम 5 बजे के बाद कोई एडमिशन मान्य नहीं होगा। यानि पोर्टल बंद कर दिया जायेगा। इसलिए अगर आप अभी तक एडमिशन नहीं ले पाए हैं, तो आखिरी तारीख का इंतजार नहीं करे। क्योंकि इस बार मामला बिल्कुल सीधा है, सीट खाली है तो मौका है, लेकिन पहले पहुंचे तो ही एडमिशन का चांस ज्यादा है। तो अपना पोर्टल चेक कीजिए, जिस कॉलेज में जाना है वहां सीट देखिए और सीट उपलब्ध है तो समय रहते कॉलेज पहुंचकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर लीजिए। क्योंकि विभाग की तरफ से इसे अतिरिक्त और अंतिम मौका बताया गया है। 

संबंधित सामग्री

Mohan Cabinet Sankalp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पर मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

Mohan Cabinet Sankalp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पर मोहन कैबिनेट की अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई।

Oct 12, 2026
MP Free Registry: फ्री रजिस्ट्री का रास्ता साफ! पटवारी अब काम पर लौटेंगे?

MP Free Registry: फ्री रजिस्ट्री का रास्ता साफ! पटवारी अब काम पर लौटेंगे?

मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों की जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री को लेकर सरकार और पटवारियों के बीच बीते 24 दिनों से चल रहा...

Oct 11, 2026
MP IAS Warrant: MP के दो IAS अफसरों के खिलाफ हाईकोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

MP IAS Warrant: MP के दो IAS अफसरों के खिलाफ हाईकोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी

मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट ने अदालत के पुराने आदेश का अनुपालन न करने पर कड़ा रुख अपनाया है। अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विवेक जैन की एकल पीठ ने आईएएस अधिकारी विवेक पोरवाल और...

Sep 13, 2026
Bhopal BRICS Sammelan: राजधानी भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन, शामिल होंगे विदेशी मेहमान

Bhopal BRICS Sammelan: राजधानी भोपाल में आज से ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन, शामिल होंगे विदेशी मेहमान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 5 अगस्त से 8 अगस्त तक 'सर्वे भवंतु सुखिन:' की थीम पर 4 दिवसीय ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का शुभारंभ होने जा रहा है।

Aug 05, 2026
Datia By-Election Results Live: दतिया उपचुनाव का रिजल्ट; घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से हराया

Datia By-Election Results Live: दतिया उपचुनाव का रिजल्ट; घनश्याम सिंह ने आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से हराया

मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती शुरू हो गई है।

Aug 03, 2026