दतिया से बीजेपी को करारी हार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। मीडिया से आ रही पल-पल की खबरों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6029 वोटों के अंतर से हराया है।
किस प्रत्याशी को कितने वोट-
घनश्याम सिंह- 66426
आशुतोष तिवारी-60398
दामोदर यादव- 22515
कांग्रेस की जीत पर क्या बोले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
---------------------------------------------------------
दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर
दतिया उपचुनाव में जारी मतगणना के बीच 14वें राउंड के बाद बड़ा उलटफेर हुआ है। 11000 वोटरों से आगे चल रही कांग्रेस की लीड अचानक घटी है। अब केवल 1 राउंड की गिनती बांकी है। 14वें राउंड की वोटिंग के बाद कांग्रेस की लीड 7400 से अधिक रह गई।
------------------------------------------------------------------------
डॉ नरोत्तम मिश्रा की पोलिंग बूथ पर हारी बीजेपी
दतिया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। डॉ नरोत्तम मिश्रा वाले पोलिंग बूथ से बीजेपी को करारी हार मिली है। पोलिंग बूथ नंबर 121 से बीजेपी 31 वोटों से हार मिली है। बीजेपी को 264 कौर कांग्रेस को 295 वोट मिले हैं। वहीं, 10 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की लीड बरकरार है।
-----------------------------------------------------------------------------
Breaking: बीजेपी दफ्तर में बढ़ी हलचल
दतिया में जारी उपचुनाव के बीच भोपाल बीजेपी ऑफिस से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अचानक हलचल बढ़ गई है। प्रदेश उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर कर्णवाल भी कार्यालय में पहुंचे।
--------------------------------------------------------------------------------------
9वें राउंड में अंतर 9000 के पार
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों के बीच वोट का अंतर 9वें राउंड में बढ़कर 9519 वोटों का हो गया है। लगातार 9वें राउंड में घनश्याम सिंह की बढ़त बरकरार है। बढ़ते अंतर के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। प्रदेश कार्यालय में नेताओं जुटना शुरू हुआ।

--------------------------------------------------------------
आठवें राउंड में वोटों का अंतर 6500 के पार
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। ईसीआई की ताजा वोट काउंटिग के हिसाब से 8वें राउंड में अंतर 6583 वोटों का हो गया है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी लगातार आगे चल रहे हैं। उनको अब तक 38264 वोट मिल चुके हैं।

-------------------------------------------------------------------------------
सातवे राउंड में कांग्रेस 3800 वोट से आगे
दतिया में जारी मतगणना में चुनाव आयोग के तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार बीजेपी के प्रत्याशी 7 राउंड के बाद 3295 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, अलग-अलग मीडिया चैनलों के अनुसार 8वें राउंड में वोटों का अंतर बढ़कर 6583 का हो गया है।

-------------------------------------------------------------
दतिया में छठवें राउंड का अपेडट-
कांग्रेस छठवें राउंड में भी बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है-
कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 25856 वोट मिल चुके हैं।
बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 24071 वोट मिले हैं।
वहीं दामोदर यादव को 9781 वोट मिले हैं।

-------------------------------------------------------------
पांचवें राउन्ड की गिनती पूरी कांग्रेस 258 वोटों सेआगे..
5वां राउंड शुरू
मुकाबला हुआ रोचक
कांग्रेस के घनश्याम सिंह आगे
अब शुरू होगी शहर की काउंटिंग
अभी सेवड़ा झांसी रोड की काउंटिंग हुई है
अब शहर की काउंटिग शुरु होगी
उसके बाद 35 गांव की बारी आएगी
पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने 800 वोटो से बनाई बढ़त
--------------------------------------------
चौथे राउंड में कांग्रेस आगे
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 736 वोट से आगे
भाजपा के आशुतोष हुए पीछे
--------------------------------------------
तीसरे राउंड के बाद भाजपा की बढ़त कायम
- तीसरे राउंड की मतगणना पूरी।
- तीसरे राउंड में प्राप्त मत:
- भाजपा – 4,262
- कांग्रेस – 4,998
- आसपा – 1,344
- तीन राउंड के बाद कुल मत:
- भाजपा – 12,515
- कांग्रेस – 12,286
- आसपा – 4,994
- तीन राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 229 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
- मतगणना के अगले राउंड जारी हैं।
-------------------------------------------------
दूसरे राउन्ड में बीजेपी आगे
भाजपा के आशुतोष तिवारी को मिले 8253 वोट
कांग्रेस के घनश्याम सिंह को मिले 7288
अन्य को मिले अबतक 2117 वोट
--------------------------------------------
मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज सुबह 8 बजे से मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, चुनाव का पहला रुझान सुबह 9 बजे के करीब आने की संभावना है।
15 राउंड और 21 टेबल
दतिया उपचुनाव की मतगणना कुल 15 राउंड में संपन्न होगी। इसके लिए मतगणना स्थल पर कुल 21 टेबलें लगाई गई हैं, जिनमें 20 टेबलों पर ईवीएम मशीन के वोट गिने जाएंगे और 1 टेबल डाक मतपत्रों के लिए आरक्षित की गई है। मतगणना शांतिपूर्ण कराने के लिए लगभग 350 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
आशुतोष और घनश्याम सिंह में सीधी टक्कर
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के आशुतोष तिवारी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है। भाजपा ने इस बार पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अपने अनुभवी नेता घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है। वहीं आजाद समाज पार्टी से दामोदर सिंह यादव भी मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं।