Hapur Samadhan Diwas

Hapur Samadhan Diwas: गोद भराई से समाधान दिवस तक, डीएम ने सुनीं फरियादें

संपूर्ण समाधान दिवस से पहले गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में सोमवार को प्रशासन का संवेदनशील चेहरा देखने को मिला। जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से...

By : विकास जैन
Hapur Samadhan Diwas: गोद भराई से समाधान दिवस तक, डीएम ने सुनीं फरियादें

Hapur Samadhan Diwas: गोद भराई से समाधान दिवस तक, डीएम ने सुनीं फरियादें

प्रमोद शर्मा,हापुड़: संपूर्ण समाधान दिवस से पहले गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में सोमवार को प्रशासन का संवेदनशील चेहरा देखने को मिला। जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में पहुंचकर पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कराई। महिलाओं को फल, सूखे मेवे, हरी सब्जियां और पोषण किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण और प्रसव पूर्व देखभाल की जानकारी दी।

गढ़मुक्तेश्वर तहसील समाधान दिवस

इसके बाद गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस शुरू हुआ। फरियादियों की भीड़ के बीच कुल 28 शिकायतें सामने आईं, जिनमें से छह का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के हवाले करते हुए डीएम ने समयबद्ध कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। समाधान दिवस में खतौनी, वरासत, सीमांकन, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज और भूमि विवाद से जुड़े मामले प्रमुखता से उठे। इसके अलावा मारपीट, शांति भंग, साइबर फ्रॉड, पेंशन, आवास, शौचालय, सड़क, बिजली और पेयजल से जुड़ी शिकायतें भी अधिकारियों के सामने पहुंचीं।

डीएम के कड़े निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकन किया जाए और उसका निर्धारित समयसीमा में निस्तारण हो। भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय से कार्रवाई करें। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी फोन पर भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कानून-व्यवस्था से संबंधित शिकायतों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की सुनवाई थाना स्तर पर ही सुनिश्चित करने के लिए थानेदारों को निर्देशित किया गया है। उधर, हापुड़ तहसील में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस के दौरान 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण हुआ। धौलाना तहसील में 25 शिकायतों में से तीन का तत्काल समाधान कराया गया। इस तरह जिले की तीनों तहसीलों में कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं और 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

संबंधित सामग्री

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

खुद को शातिर समझने वाले अपराधी चाहे जितना भी शातिर बन ले, लेकिन हापुड़ पुलिस के शिकंजे से ज्यादा दिन बच नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला बाबूगढ़ में सामने आया है...

Oct 08, 2026
Navratri 2026 Muhurat: वैधृति योग के शुभ संयोग में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

Navratri 2026 Muhurat: वैधृति योग के शुभ संयोग में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

आश्विन शुक्ल पक्ष की शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ इस बार 11 अक्टूबर, रविवार से वैधृति योग के शुभ संयोग में होगा। नवरात्रि को लेकर देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय में...

Oct 08, 2026
Hapur Samadhan Diwas: समाधान दिवस में उमड़ा शिकायतों का अंबार, 116 फरियादियों ने सुनाई पीड़ा

Hapur Samadhan Diwas: समाधान दिवस में उमड़ा शिकायतों का अंबार, 116 फरियादियों ने सुनाई पीड़ा

जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। जमीन, पुलिस, राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर कुल 116 शिकायतें अधिकारियों के

Sep 05, 2026
Hapur Crime: अवैध खनन के ट्रैक्टर ने ली संघ कार्यकर्ता की जान, मचा कोहराम

Hapur Crime: अवैध खनन के ट्रैक्टर ने ली संघ कार्यकर्ता की जान, मचा कोहराम

थाना हाफिजपुर क्षेत्र में कथित अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर की टक्कर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय कार्यकर्ता की मौत हो गई।

Sep 01, 2026
Utraula News: जिम्मेदार नदारद, मजदूरों के भरोसे हो रहा ईदगाह मार्ग का निर्माण

Utraula News: जिम्मेदार नदारद, मजदूरों के भरोसे हो रहा ईदगाह मार्ग का निर्माण

उतरौला नगर पालिका परिषद के द्वारा नगर के मुख्य मार्ग से ईदगाह को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सीसी (सीमेंट कंक्रीट) मार्ग का निर्माण कार्य सवालों के घेरे में आ गया है।

Aug 18, 2026