Hapur Police news

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

खुद को शातिर समझने वाले अपराधी चाहे जितना भी शातिर बन ले, लेकिन हापुड़ पुलिस के शिकंजे से ज्यादा दिन बच नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला बाबूगढ़ में सामने आया है...

By : विकास जैन
Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

प्रमोद शर्मा, हापुड़/बाबूगढ़: खुद को शातिर समझने वाले अपराधी चाहे जितना भी शातिर बन ले, लेकिन हापुड़ पुलिस के शिकंजे से ज्यादा दिन बच नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला बाबूगढ़ में सामने आया है, जहां 7 साल से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

हापुड़ पुलिस के वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना बाबूगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कोटा अट्टा मार्ग पर मुर्गी फार्म के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख भागने की फिराक में लगे अभियुक्त को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में उसकी कमर से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कपिल पुत्र हाकम सिंह निवासी ग्राम कोटा हरनाथपुर, थाना बाबूगढ़ के रूप में हुई है। यह कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं, बल्कि शराब तस्करी के अंतर्राज्यीय गैंग से जुड़ा शातिर है। पुलिस रिकॉर्ड खंगाला तो होश उड़ गए। कपिल वर्ष 2019 से थाना बांसडीह, जनपद बलिया में दर्ज शराब तस्करी के मामले मु0अ0सं0 114/19 में वांछित चल रहा था। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इतना ही नहीं, इस पर पंजाब के पटियाला के थाना राजपुरा सिटी में भी धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज है। हापुड़ में भी इस पर हाल ही में दो नए मुकदमे दर्ज हुए हैं।

पूछताछ में पता चला कि बलिया और पंजाब में वारदात को अंजाम देकर वह अपने गांव में आकर छिप जाता था और मुर्गी फार्म की आड़ में अपना नेटवर्क चलाता था। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना बाबूगढ़ पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। उसकी निशानदेही पर और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

Hapur Crime: दहेज में कार की मांग बनी काल? संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Hapur Crime: दहेज में कार की मांग बनी काल? संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नानपुर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है।

Aug 31, 2026
Hapur Food Department rapid: खोया कारोबार पर खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ छापा, 7 कुंतल मिलावटी खोया नष्ट

Hapur Food Department rapid: खोया कारोबार पर खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ छापा, 7 कुंतल मिलावटी खोया नष्ट

त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। धौलाना तहसील के ग्राम लालपुर सोलाना में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने खोया निर्माण इकाइयों पर ताबड़तोड़

Aug 22, 2026
Hapur Crime: शादी के दो दिन बाद दुल्हन जेवर समेटकर फरार, पति ने लगाए ठगी के आरोप

Hapur Crime: शादी के दो दिन बाद दुल्हन जेवर समेटकर फरार, पति ने लगाए ठगी के आरोप

थाना सिम्भावली क्षेत्र के लिसड़ी उर्फ भगवतीपुर गांव में शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।

Aug 17, 2026
Hapur Robbery: मुनीम की आंखों में मिर्च झोंककर 1.75 लाख की लूट का खुलासा

Hapur Robbery: मुनीम की आंखों में मिर्च झोंककर 1.75 लाख की लूट का खुलासा

नौकरी गई तो कमाई का रास्ता छोड़ने के बजाय दो पूर्व कर्मचारियों ने कथित तौर पर कंपनी की अंदरूनी जानकारी को ही लूट की साजिश का हथियार बना लिया।

Aug 16, 2026
Hapur Crime: कुचेसर फ्लाईओवर के पास कार में मिला अधेड़ का शव, शराब बनी मौत की वजह!

Hapur Crime: कुचेसर फ्लाईओवर के पास कार में मिला अधेड़ का शव, शराब बनी मौत की वजह!

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कुचेसर फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

Aug 16, 2026