Sitapur Crime News

Sitapur Crime: अवैध खनन ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार की ली जान 

महोली-बड़ागांव ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात मिट्टी का अवैध खनन कर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में लखीमपुर खीरी के पसिगवां क्षेत्र निवासी उत्तम कुमार सिंह...

By : विकास जैन
Sitapur Crime: अवैध खनन ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार की ली जान 

Sitapur Crime: अवैध खनन ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार की ली जान 

हिमांशु सिंह, सीतापुर: महोली-बड़ागांव ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात मिट्टी का अवैध खनन कर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में लखीमपुर खीरी के पसिगवां क्षेत्र निवासी उत्तम कुमार सिंह (35) की मौके पर मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।

जानकारी के अनुसार उत्तम कुमार यादवेन्द्र सिंह के पुत्र थे। वह रात करीब 12 बजे बाइक से मिश्रिख क्षेत्र में नौकरी के लिए जा रहे थे। नींबू वाली बाग के पास अंडरपास में बारिश का पानी भरा होने से उन्होंने बाइक धीमी की। तभी पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक समेत उत्तम उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस उन्हें महोली सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तलाशी में मिले आधार, बैंक चेक और वोटर आइडी से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने पसिगवां थाना के माध्यम से स्वजन को सूचना दी। चौकी प्रभारी राम आसरे चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार चालक की तलाश और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

संबंधित सामग्री

Sitapur Nazul Land Controversy: नजूल पर प्रशासन की जल्दबाजी! नीति अभी तय नहीं, बेदखली की कार्रवाई पहले क्यों?

Sitapur Nazul Land Controversy: नजूल पर प्रशासन की जल्दबाजी! नीति अभी तय नहीं, बेदखली की कार्रवाई पहले क्यों?

नजूल भूमि को लेकर सीतापुर में चल रही कार्रवाइयों ने अब कार्रवाई के आधार और सरकारी अभिलेखों की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Sep 02, 2026
नैमिषारण्य में संस्कृत सप्ताह : गीता-स्वाध्याय के साथ गूंजा 'मम स्थाने संस्कृतम्' का उद्घोष

नैमिषारण्य में संस्कृत सप्ताह : गीता-स्वाध्याय के साथ गूंजा 'मम स्थाने संस्कृतम्' का उद्घोष

नैमिष क्षेत्र स्थित आत्मानन्द संस्कृत शिक्षण संस्थान में संस्कृतभारती, सीतापुर के तत्वावधान में चल रहे संस्कृत सप्ताह के अन्तर्गत आज श्रीमद्भगवद्गीता के पाठ एवं स्वाध्याय का विशेष सत्र आयोजित हुआ।

Aug 25, 2026
Sitapur jail: जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की तबीयत बिगड़ने से मौत

Sitapur jail: जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की तबीयत बिगड़ने से मौत

शहर कोतवाली क्षेत्र में अवैध असलहा फैक्ट्री के मामले में गिरफ्तार होकर जिला जेल भेजे गए 76 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर निसार की सोमवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

Aug 25, 2026
Sitapur-Hardoi: नदी में रस्सी से बंधा मिला अज्ञात शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस 

Sitapur-Hardoi: नदी में रस्सी से बंधा मिला अज्ञात शव, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस 

सीतापुर-हरदोई सीमा पर हथियाघाट के पास मंगलवार सुबह नदी में अज्ञात युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और सिर पर चोट के गहरे निशान थे।

Aug 11, 2026
Sitapur Police Lines: पुलिस लाइन के सरकारी आवास में मिला हेड कांस्टेबल का शव

Sitapur Police Lines: पुलिस लाइन के सरकारी आवास में मिला हेड कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन के सरकारी आवास में सोमवार देर रात हेड कांस्टेबल का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। टाइप-1 आवास संख्या 142 से तेज दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Aug 11, 2026