Ladli Behna Yojana: दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तरफ से मिलने वाली त्योहार की सौगात पर टिकी हुई हैं। हर महीने मिलने वाली किस्त के साथ-साथ इस बार त्योहार के मौके पर कुछ अलग से शगुन की राशि मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्या दिवाली से पहले आएगी 42वीं किस्त?
योजना के तहत महिलाओं के खातों में 41वीं किस्त 14 अक्टूबर को ट्रांसफर की गई थी। अब नवंबर महीने की 42वीं किस्त को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से 42वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। लेकिन दिवाली और भाई दूज को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार त्योहार से ठीक पहले बहनों के खातों में खुशियों की सौगात भेज सकती है।
250 रुपये अगल से मिलने की चर्चा?
दरअसल, पिछले साल दिवाली के मौके पर लाड़ली बहनों को नियमित राशि के साथ 250 रुपये का अलग से शगुन दिया गया था। इसी वजह से इस बार भी प्रदेश की लाड़ली बहनों के बीच चर्चा है कि क्या सरकार उन्हें 1500 रुपये की जगह 1750 रुपये ट्रांसफर करेगी? फिलहाल इस शगुन की राशि को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिवाली से पहले बहनों को 42वीं किस्त और शगुन का तोहफा देते हैं या फिर इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।