Bhopal POCSO Court

Bhopal Court: यौन शोषण मामले में प्यारे मियां को उम्रकैद, लगाया 77.64 लाख का जुर्माना

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के मामले प्यारे मियां को भोपाल पॉक्सो कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

By : विकास जैन
Bhopal Court: यौन शोषण मामले में प्यारे मियां को उम्रकैद, लगाया 77.64 लाख का जुर्माना

Bhopal Court: यौन शोषण मामले में प्यारे मियां को उम्रकैद, लगाया 77.64 लाख का जुर्माना

Bhopal Court: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के मामले प्यारे मियां को भोपाल पॉक्सो कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी प्यारे मियां को पांच बच्चियों के यौन शोषण के जुर्म में 10 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर 77 लाख 64 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मामले में सह-आरोपी राबिया बी को भी 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।

ब्लैकमेलिंग और पीड़िता की आत्महत्या

आरोपी प्यारे मियां गरीब परिवार की नाबालिग बच्चियों को नौकरी दिलाने, पैसों का लालच देने या जन्मदिन की पार्टियों के बहाने अपने ठिकाने पर बुलाता था। वहां वह उनके साथ दरिंदगी करता था और कथित तौर पर हिडन कैमरों से वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। दरिंदगी का शिकार हुई नाबालिग बच्चियों में से एक पीड़िता ने मानसिक प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली थी। 11 जुलाई 2020 की रात भोपाल पुलिस को पांच नाबालिग बच्चियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थीं। पूछताछ के दौरान इस घिनौने रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। जांच में सामने आया कि राबिया बी नामक महिला इन मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर प्यारे मियां तक पहुंचाती थी। अदालत ने उसे भी दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई।

पहले भी मिल चुकी है उम्रकैद

78 वर्षीय प्यारे मियां का आपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है। इससे पहले 7 मार्च 2022 को भी एक अन्य नाबालिग से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। अब विशेष अदालत द्वारा 10 बार आजीवन कारावास और 77.64 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

संबंधित सामग्री

Bhopal Bus Accident: भोपाल के VIP रोड पर पलटी बस, 3 छात्र घायल

Bhopal Bus Accident: भोपाल के VIP रोड पर पलटी बस, 3 छात्र घायल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कॉलेज बस अनियंत्रित होकर सड़क...

Oct 27, 2026
MP Police Smriti Diwas 2026: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम मोहन ने दी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

MP Police Smriti Diwas 2026: पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम मोहन ने दी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

भोपाल स्थित लाल परेड मैदान के शहीद स्मारक पर राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

Oct 21, 2026
Sharad Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Sharad Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की आज से शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के पहले दिन घरों से लेकर देवी मंदिरों तक घटस्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां...

Oct 11, 2026
Bhopal Crime: अरेरा कॉलोनी में प्रेमी युगल की खुदकुशी, मैसेज कर बोला, 'अलविदा भाई'

Bhopal Crime: अरेरा कॉलोनी में प्रेमी युगल की खुदकुशी, मैसेज कर बोला, 'अलविदा भाई'

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल के सबसे पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में एक नेपाली युवक अपनी प्रेमिका के संग फंदे पर लटका मिला है।

Oct 09, 2026
MP Nikay chunav 2027: मध्यप्रदेश में 6 महीने टल सकते है निकाय चुनाव!, सामने आया बड़ा अपडेट

MP Nikay chunav 2027: मध्यप्रदेश में 6 महीने टल सकते है निकाय चुनाव!, सामने आया बड़ा अपडेट

मध्य प्रदेश में 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के 413 नगरीय निकायों के चुनाव 6 मीहने के लिए टल सकते है।

Sep 24, 2026