Hardoi Viral Video

Hardoi Viral Video: 'शिक्षा के मन्दिर’ में ‘दारू-मुर्गा’ की 'बू’ का वीडियो वायरल, जांच के ओदश

वायरल बातचीत में स्कूल परिसर में शराब पीने और मांस-अंडे बनवाने से जुड़ी बातें सुनाई दे रही हैं। सहायक अध्यापक विनोद शिरोमणि कथित तौर पर कई ‘दारू वाले वीडियो’ होने की बात कहते सुनाई देते हैं।

By : विकास जैन
Hardoi Viral Video: 'शिक्षा के मन्दिर’ में ‘दारू-मुर्गा’ की 'बू’ का वीडियो वायरल, जांच के ओदश

Hardoi Viral Video

बृजेश कबीर, हरदोई: बच्चों की थाली में पानीदार दाल, फीकी सब्जी और जले चावल, तो साहिबान की दावत में मुर्गा-अंडा करी। टड़ियावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोटरा में मिड-डे मील को लेकर सामने आए वीडियो ने स्कूल की व्यवस्थाओं की पोल खोलने के साथ शिक्षकों के आचरण पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल बातचीत में स्कूल परिसर में शराब पीने और मांस-अंडे बनवाने से जुड़ी बातें सुनाई दे रही हैं। सहायक अध्यापक विनोद शिरोमणि कथित तौर पर कई ‘दारू वाले वीडियो’ होने की बात कहते सुनाई देते हैं। वहीं प्रधानाध्यापक राजेश कुमार द्वारा बोतल ‘डिप्टी साहब’ के लिए लाने की बात सुनाई देने का दावा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने मामले की अलग जांच के निर्देश दिए हैं। खण्ड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। 

दोनों मास्साब आमने-सामने

वायरल बातचीत के बीच दोनों शिक्षक एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने शराब से जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए विनोद पर मांस बनवाने और बच्चों से अंडे मंगवाने के आरोप लगाए हैं। विभाग अब इन आरोपों की भी जांच करेगा।

मिड-डे मील से शुरू हुआ था विवाद

विद्यालय में छात्राओं को गुणवत्ताहीन मध्यान्ह भोजन दिए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने मंगलवार को विद्यालय पहुंचकर जांच की थी। कुछ छात्राओं ने बताया था, उन्हें बुलाकर वीडियो बनाया गया था। जांच के दौरान शिक्षकों के आपसी विवाद की बात भी सामने आई थी। शिक्षकों का आचरण शैक्षिक वातावरण के प्रतिकूल पाने पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार को निलंबित किया जा चुका है। यह कार्रवाई वायरल भोजन संबंधी वीडियो और सामने आए शिक्षकों के विवाद के आधार पर की गई थी।

निगरानी व्यवस्था भी जांच के घेरे में

विद्यालय में 232 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और दिव्यांग बच्चों के शौचालय की साफ-सफाई में भी खामियां मिली थीं। मिड-डे मील की निगरानी में लापरवाही पर रसोइयों को नोटिस दिया गया, जबकि बीईओ टड़ियावां और जिला समन्वयक एमडीएम से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जांच रिपोर्ट से खुलेगा सच

एक ही विद्यालय से जुड़े वीडियो और आरोपों के बाद अब विभागीय जांच पर सबकी नजर है। शराब संबंधी वायरल बातचीत वास्तविक है या उसका कोई दूसरा संदर्भ है, बच्चों से जुड़े आरोपों में कितनी सच्चाई है और किसकी जिम्मेदारी तय होगी, इन सवालों का जवाब जांच रिपोर्ट से मिलेगा। 

संबंधित सामग्री

Hardoi POCSO Court: पॉक्सो कोर्ट का निर्णय, नाबालिग से दुष्कर्म में 20 साल जेल, अपहरण  आरोप से बरी

Hardoi POCSO Court: पॉक्सो कोर्ट का निर्णय, नाबालिग से दुष्कर्म में 20 साल जेल, अपहरण आरोप से बरी

कछौना क्षेत्र में वर्ष 2022 में नाबालिग को ले जाकर दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी दिनेश पुत्र सोनेलाल निवासी सदुपुर को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये...

Aug 12, 2026
Hardoi Police Constables Suspended: गश्त के नाम पर ’मटरगश्त’ दो सिपाही सस्पेंड

Hardoi Police Constables Suspended: गश्त के नाम पर ’मटरगश्त’ दो सिपाही सस्पेंड

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के न्यू पोहकर पुरवा में 8-9 अगस्त की रात चोरों ने एक के बाद एक कई घरों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात पार कर दिए।

Aug 11, 2026
Hardoi Imli Road: इमली रोड पर पौधरोपण में ‘परदादारी’! सुभाष पाण्डेय बोले- अगली बैठक में खोलेंगे राज

Hardoi Imli Road: इमली रोड पर पौधरोपण में ‘परदादारी’! सुभाष पाण्डेय बोले- अगली बैठक में खोलेंगे राज

इमली रोड की पुरानी पहचान लौटाने की कोशिश के बीच पौधरोपण को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है। जिला गंगा समिति के सदस्य सुभाष पाण्डेय ने पिछली तीन बैठकों में इमली रोड की...

Aug 10, 2026
Hardoi Teej Mela : सावन की रौनक से महका हरदोई, DOD तीज मेले में उमड़ी महिलाएं

Hardoi Teej Mela : सावन की रौनक से महका हरदोई, DOD तीज मेले में उमड़ी महिलाएं

सावन और तीज पर्व की उमंग मंगलवार को इनर व्हील क्लब (डॉटर्स ऑफ दुर्गा) के तीज मेले में देखने को मिली।

Aug 04, 2026