Hardoi Teej Mela

Hardoi Teej Mela : सावन की रौनक से महका हरदोई, DOD तीज मेले में उमड़ी महिलाएं

सावन और तीज पर्व की उमंग मंगलवार को इनर व्हील क्लब (डॉटर्स ऑफ दुर्गा) के तीज मेले में देखने को मिली।

By : विकास जैन
Hardoi Teej Mela : सावन की रौनक से महका हरदोई, DOD तीज मेले में उमड़ी महिलाएं

Hardoi Teej Mela : सावन की रौनक से महका हरदोई, DOD तीज मेले में उमड़ी महिलाएं

बृजेश कबीर, हरदोई: सावन और तीज पर्व की उमंग मंगलवार को इनर व्हील क्लब (डॉटर्स ऑफ दुर्गा) के तीज मेले में देखने को मिली। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक श्रृंगार, आधुनिक फैशन और स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे मेले में महिलाओं और युवतियों की खासी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने भगवान गणेश के पूजन से किया। क्लब की अध्यक्ष सोनिया मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शनी में देश के विभिन्न शहरों से आए विक्रेताओं ने स्टॉल लगाए। महिलाओं ने पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों, ज्वेलरी, फुटवियर और अन्य घरेलू उत्पादों की जमकर खरीदारी की। फूड स्टॉल पर भी खासी भीड़भाड़ रही। 

महिला उद्यमिता को मिला मंच: सोनिया मिश्रा 

अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने बताया, क्लब का उद्देश्य केवल प्रदर्शनी आयोजित करना नहीं, बल्कि महिला उद्यमिता को मंच उपलब्ध कराना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना भी है। कहा, अधिकांश स्टॉल महिला उद्यमियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जो महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सकारात्मक पहल है। कहा, ऐसे आयोजनों से स्थानीय महिला उद्यमियों को प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। 

ये रहे मौजूद

इस मौके पर चार्टर प्रेसिडेंट चित्रा बाजपेई, अनुराधा मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्रू शुक्ला, सीजीआर सुप्रिया सेठ, जेडपीसी एवं एडिटर राखी द्विवेदी, सचिव प्रीति तिवारी, कोषाध्यक्ष सोहनी दीक्षित, आईएसओ नीलम सिंह, शक्ति वाहिनी अध्यक्ष निशा वाजपेई, पूजा जैन, चित्रा मिश्रा, निरमा देवी, रागिनी तिवारी, अनीता मिश्रा, सीमा गौर, शिल्पी रस्तोगी, पूजा अग्रवाल, वंदना गुप्ता, राशि शर्मा सहित शहर की अनेक गणमान्य महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

Hardoi News: ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से 'रानू' के 'साए' में मिला प्रमुख संघ

Hardoi News: ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से 'रानू' के 'साए' में मिला प्रमुख संघ

उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रतिनिधिमंडल ने हरदोई के सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ संग उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट की।

Aug 19, 2026
12th Hardoi Fair & Festival: 12वां हरदोई मेला महोत्सव: होंगी जलेबी और मेंढक दौड़

12th Hardoi Fair & Festival: 12वां हरदोई मेला महोत्सव: होंगी जलेबी और मेंढक दौड़

हरदोई मेला महोत्सव के 12वें सीजन की तैयारियों को लेकर रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जी-10 कार्यालय में मेला समिति की बैठक हुई।

Aug 16, 2026
Hardoi Viral Video: 'शिक्षा के मन्दिर’ में ‘दारू-मुर्गा’ की 'बू’ का वीडियो वायरल, जांच के ओदश

Hardoi Viral Video: 'शिक्षा के मन्दिर’ में ‘दारू-मुर्गा’ की 'बू’ का वीडियो वायरल, जांच के ओदश

वायरल बातचीत में स्कूल परिसर में शराब पीने और मांस-अंडे बनवाने से जुड़ी बातें सुनाई दे रही हैं। सहायक अध्यापक विनोद शिरोमणि कथित तौर पर कई ‘दारू वाले वीडियो’ होने की बात कहते सुनाई देते हैं।

Aug 12, 2026
Hardoi POCSO Court: पॉक्सो कोर्ट का निर्णय, नाबालिग से दुष्कर्म में 20 साल जेल, अपहरण  आरोप से बरी

Hardoi POCSO Court: पॉक्सो कोर्ट का निर्णय, नाबालिग से दुष्कर्म में 20 साल जेल, अपहरण आरोप से बरी

कछौना क्षेत्र में वर्ष 2022 में नाबालिग को ले जाकर दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी दिनेश पुत्र सोनेलाल निवासी सदुपुर को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये...

Aug 12, 2026
Hardoi Police Constables Suspended: गश्त के नाम पर ’मटरगश्त’ दो सिपाही सस्पेंड

Hardoi Police Constables Suspended: गश्त के नाम पर ’मटरगश्त’ दो सिपाही सस्पेंड

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के न्यू पोहकर पुरवा में 8-9 अगस्त की रात चोरों ने एक के बाद एक कई घरों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात पार कर दिए।

Aug 11, 2026