Hardoi Imli Road

Hardoi Imli Road: इमली रोड पर पौधरोपण में ‘परदादारी’! सुभाष पाण्डेय बोले- अगली बैठक में खोलेंगे राज

इमली रोड की पुरानी पहचान लौटाने की कोशिश के बीच पौधरोपण को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है। जिला गंगा समिति के सदस्य सुभाष पाण्डेय ने पिछली तीन बैठकों में इमली रोड की...

By : विकास जैन
Hardoi Imli Road: इमली रोड पर पौधरोपण में ‘परदादारी’! सुभाष पाण्डेय बोले- अगली बैठक में खोलेंगे राज

Hardoi Imli Road: इमली रोड पर पौधरोपण में ‘परदादारी’! सुभाष पाण्डेय बोले- अगली बैठक में खोलेंगे राज

बृजेश करीब, हरदोई: इमली रोड की पुरानी पहचान लौटाने की कोशिश के बीच पौधरोपण को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है। जिला गंगा समिति के सदस्य सुभाष पाण्डेय ने पिछली तीन बैठकों में इमली रोड की पुरानी सूरत लौटाने और पौधरोपण का मुद्दा उठाया था। सरकारी दावे के अनुसार 102 इमली पौधे रोपे जाने के बाद रविवार शाम उन्होंने मौका मुआयना किया। पाण्डेय के मुताबिक, पौधरोपण रेलवेगंज से नहीं, रामजानकी मंदिर से सांडी चुंगी तक कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस ‘परदादारी’ को अगली बैठक में उघाड़ेंगे।

गल्ला मंडी-रेलवेगंज के बीच ही चूने के पानी से जलाई गईं थीं पौधों की जड़ों में 

मामला इसलिए भी अहम है कि गल्ला मंडी से रेलवेगंज के बीच वे प्रतिष्ठान आते हैं, जिनके सामने वर्ष 2018 में नेकी की दीवार द्वारा लगाए गए इमली पौधों की जड़ों में चूने का पानी डालकर उन्हें नष्ट करने की शिकायत सामने आई थी। तब रेलवेगंज से सांडी चुंगी तक 211 पौधे लगाए गए थे, जिनसे इमली रोड की खोई पहचान लौटाने की उम्मीद जगी थी, लेकिन कई पौधे बच नहीं सके। अब प्रशासन ने इसी विरासत को फिर से जीवित करने के लिए 102 पौधे लगाए हैं।

पौधरोपण में न बुलाए जाने पर नाराज, प्रतिष्ठान स्वामियों को पौध सुरक्षा देने की मांग

पाण्डेय ने पौधरोपण कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में पौधरोपण की वास्तविक स्थिति के साथ ही बैठकों की सूचना में शामिल कोरम के नाम सरकारी प्रेस नोट में नहीं दिए जाने का मुद्दा भी उठाएंगे। उनकी मांग है कि रामजानकी मंदिर से रेलवेगंज तक भी इमली के पौधे लगाए जाएं और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों को दी जाए। इमली रोड की पुरानी छांव लौटाने की कवायद अब सिर्फ पौधे लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और दावों की जमीनी हकीकत की भी परीक्षा है।

संबंधित सामग्री

Hardoi News: ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से 'रानू' के 'साए' में मिला प्रमुख संघ

Hardoi News: ब्लॉक प्रमुखों की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम से 'रानू' के 'साए' में मिला प्रमुख संघ

उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रतिनिधिमंडल ने हरदोई के सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ संग उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट की।

Aug 19, 2026
12th Hardoi Fair & Festival: 12वां हरदोई मेला महोत्सव: होंगी जलेबी और मेंढक दौड़

12th Hardoi Fair & Festival: 12वां हरदोई मेला महोत्सव: होंगी जलेबी और मेंढक दौड़

हरदोई मेला महोत्सव के 12वें सीजन की तैयारियों को लेकर रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जी-10 कार्यालय में मेला समिति की बैठक हुई।

Aug 16, 2026
Hardoi Viral Video: 'शिक्षा के मन्दिर’ में ‘दारू-मुर्गा’ की 'बू’ का वीडियो वायरल, जांच के ओदश

Hardoi Viral Video: 'शिक्षा के मन्दिर’ में ‘दारू-मुर्गा’ की 'बू’ का वीडियो वायरल, जांच के ओदश

वायरल बातचीत में स्कूल परिसर में शराब पीने और मांस-अंडे बनवाने से जुड़ी बातें सुनाई दे रही हैं। सहायक अध्यापक विनोद शिरोमणि कथित तौर पर कई ‘दारू वाले वीडियो’ होने की बात कहते सुनाई देते हैं।

Aug 12, 2026
Hardoi POCSO Court: पॉक्सो कोर्ट का निर्णय, नाबालिग से दुष्कर्म में 20 साल जेल, अपहरण  आरोप से बरी

Hardoi POCSO Court: पॉक्सो कोर्ट का निर्णय, नाबालिग से दुष्कर्म में 20 साल जेल, अपहरण आरोप से बरी

कछौना क्षेत्र में वर्ष 2022 में नाबालिग को ले जाकर दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने आरोपी दिनेश पुत्र सोनेलाल निवासी सदुपुर को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये...

Aug 12, 2026
Hardoi Police Constables Suspended: गश्त के नाम पर ’मटरगश्त’ दो सिपाही सस्पेंड

Hardoi Police Constables Suspended: गश्त के नाम पर ’मटरगश्त’ दो सिपाही सस्पेंड

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के न्यू पोहकर पुरवा में 8-9 अगस्त की रात चोरों ने एक के बाद एक कई घरों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात पार कर दिए।

Aug 11, 2026