Congress Niyukti: उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में AICC ने बड़ा बदलाव किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को उत्तरप्रदेश कांग्रेस का नया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तो वही एमपी के दो दिग्गज नेता नीलांशु चतुर्वेदी और सत्यनारायण पटेल को यूपी सह-प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया गया है।
कुणाल चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस आलाकमान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के युवा चेहरे कुणाल चौधरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। कुणाल चौधरी इससे पहले भी कई बड़े पदों पर रह चुके है।
दो वरिष्ठ नेताओं की छुट्टी
पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश कांग्रेस में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे दो नेता नीलांशु चतुर्वेदी और सत्यनारायण पटेल को अब सह-प्रभारी पद की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।
