Bhanu Tiwari Tulsipur

Bhanu Tiwari Tulsipur: तुलसीपुर में ​डॉ. भानू तिवारी होंगे सपा से उम्मीदवार! किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की तुलसीपुर विधानसभा सीट पर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी नेता डॉ. भानू तिवारी द्वारा आगामी चुनाव में उतरने के ऐलान से क्षेत्र का सियासी पारा चढ़ गया है।

By : विकास जैन
Bhanu Tiwari Tulsipur: तुलसीपुर में ​डॉ. भानू तिवारी होंगे सपा से उम्मीदवार! किया ऐलान

Bhanu Tiwari Tulsipur: तुलसीपुर में ​डॉ. भानू तिवारी होंगे सपा से उम्मीदवार! किया ऐलान

Bhanu Tiwari Tulsipur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की तुलसीपुर विधानसभा सीट पर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी नेता डॉ. भानू तिवारी द्वारा आगामी चुनाव में उतरने के ऐलान से क्षेत्र का सियासी पारा चढ़ गया है। हाल ही में लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई मुलाकात के बाद सामने आए इस फैसले ने क्षेत्र के नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं।  

कौन है ​डॉ. भानू तिवारी?

दरसअल, ​डॉ. भानू तिवारी की छवि एक जुझारू और जमीनी नेता के रूप में जानी जाती है। छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन का सफर शुरू करने वाले डॉ. तिवारी ने छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में युवाओं के मुद्दों को प्रखरता से उठाया। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य के रूप में ग्रामीण विकास को गति देने से लेकर पार्टी के सिंबल पर विधान परिषद  का चुनाव लड़ने तक उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव मौजूद है। संगठन और पार्टी की नीतियों के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा कायम रही है।

क्या बोले ​डॉ. भानू तिवारी?

​चुनाव मैदान में उतरने के फैसले पर बात करते हुए डॉ. भानू तिवारी ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य तुलसीपुर का सर्वांगीण विकास करना और अंतिम व्यक्ति तक समाजवादी विचारधारा को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही जनता की सेवा और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की उम्मीदों का सम्मान करते हुए ही उन्होंने इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया है।

क्या कहते है जानकार?

​राजनीतिक पंडितों के अनुसार, डॉ. भानू तिवारी के इस बड़े कदम से तुलसीपुर का चुनावी मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प मोड़ ले चुका है। सर्वसमाज में उनकी मजबूत पकड़, हर वर्ग तक पहुंच और जनता के बीच आसानी से उपलब्धता उन्हें इस रेस में आगे खड़ा करती है। उनके मैदान में आने से कार्यकर्ताओं के भीतर एक नया जोश देखने को मिल रहा है।

संबंधित सामग्री

Balrampur Accident: बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, 3 की मौत, 4 गंभीर

Balrampur Accident: बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, 3 की मौत, 4 गंभीर

जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित चरनगहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात आस्था और उत्सव का माहौल अचानक मातम में तब्दील हो गया...

Oct 18, 2026
Balrampur Lawyers: बलरामपुर में DM से न मिलने पर वकीलों का हंगामा, बहिष्कार का एलान 

Balrampur Lawyers: बलरामपुर में DM से न मिलने पर वकीलों का हंगामा, बहिष्कार का एलान 

ऑनलाइन दाखिल-खारिज और धारा 34 की नई व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच तकरार गहरा गई है।

Oct 15, 2026
Youtuber Arrest: बलरामपुर में शिक्षक से 10000 वसूलने की साजिश; यूट्यूबर दो साथियों के साथ पहुंचा जेल

Youtuber Arrest: बलरामपुर में शिक्षक से 10000 वसूलने की साजिश; यूट्यूबर दो साथियों के साथ पहुंचा जेल

बलरामपुर के पुटसु स्कूल में प्रधान पाठक से 10000 रुपये मांगने वाले यूट्यूब दीपक यादव और उसके दो साथियों ने हाई कोर्ट से राहत न मिलने पर सरेंडर किया। यूट्यूबर अपने तीन साथियों के साथ जेल में हैं।

Oct 15, 2026
Tulsipur wheat Scame: तुलसीपुर में 60 लाख के गेहूं घोटाले में सचिव व प्रभारी पर FIR

Tulsipur wheat Scame: तुलसीपुर में 60 लाख के गेहूं घोटाले में सचिव व प्रभारी पर FIR

सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये का भुगतान कराकर कागजों में गोदाम भरने और धरातल पर उसे चट कर जाने का एक संगठित खेल तुलसीपुर क्षेत्र में बेनकाब हुआ है। प्रादेशिक को-ऑपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के दो...

Sep 12, 2026
Adar Pakad Illegal Madrasa: अड़ार पाकड़ में अवैध मदरसे का आरोप, जांच शुरू होते ही लगा ताला

Adar Pakad Illegal Madrasa: अड़ार पाकड़ में अवैध मदरसे का आरोप, जांच शुरू होते ही लगा ताला

जिले में छांगुर प्रकरण की तपिश अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुई थी कि सरकारी और जल संरक्षण की जमीन पर अवैध कब्जे का एक और गंभीर मामला सामने आ गया है।

Sep 12, 2026