Hapur Crime news

Hapur Crime: दहेज में कार की मांग बनी काल? संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नानपुर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है।

By : विकास जैन
Hapur Crime: दहेज में कार की मांग बनी काल? संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Hapur Crime: दहेज में कार की मांग बनी काल? संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

प्रमोद शर्मा, हापुड़: थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नानपुर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही प्रियंका के ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को परेशान किया जाता था। बताया जा रहा है कि प्रियंका का पति वाहन चलाने का काम करता है। विवाहिता की अचानक मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

फिलहाल पुलिस ने मायके पक्ष के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर लगे दहेज हत्या के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रियंका की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

संबंधित सामग्री

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

खुद को शातिर समझने वाले अपराधी चाहे जितना भी शातिर बन ले, लेकिन हापुड़ पुलिस के शिकंजे से ज्यादा दिन बच नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला बाबूगढ़ में सामने आया है...

Oct 08, 2026
Hapur Fire News: पीएम आवास की बहुमंजिला इमारत में धधकी आग, तीन झुलसे

Hapur Fire News: पीएम आवास की बहुमंजिला इमारत में धधकी आग, तीन झुलसे

दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी में रविवार सुबह प्रधानमंत्री आवास योजना की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

Sep 13, 2026
Hapur Police: सरकारी राइफल की गोली से सिपाही की मौत, धौलाना थाने में मचा हड़कंप

Hapur Police: सरकारी राइफल की गोली से सिपाही की मौत, धौलाना थाने में मचा हड़कंप

धौलाना थाने में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने में तैनात सिपाही आशीष वर्मा ने कथित तौर पर सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर थाने में...

Sep 13, 2026
Badnauli Firing Case: बदनौली में गमगीन माहौल, दीपक के पिता को महिला थाना प्रभारी ने बंधाया ढांढस

Badnauli Firing Case: बदनौली में गमगीन माहौल, दीपक के पिता को महिला थाना प्रभारी ने बंधाया ढांढस

थाना हापुड़ क्षेत्र के गांव बदनौली में फायरिंग की घटना में दीपक की मौत के बाद गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sep 12, 2026
Dhaulana Chemical Factory Fire: केमिकल फैक्ट्री आग से धधकी, चपेट में आई दो फैक्ट्रियां

Dhaulana Chemical Factory Fire: केमिकल फैक्ट्री आग से धधकी, चपेट में आई दो फैक्ट्रियां

धौलाना के यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र फेस-वन/फेस-टू में मंगलवार को पेंट बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र को दहला दिया।

Sep 08, 2026