मंगला एक्सप्रेस में बच्चों की तबीयत बिगड़ी

मंगला एक्सप्रेस में 50 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, खंडवा स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

मंगला एक्सप्रेस में दिल्ली से केरल लौट रहे 50 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे खंडवा स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मेडिकल टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

By : नरेंद्र कुमार
मंगला एक्सप्रेस में 50 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, खंडवा स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

खंडवा। दिल्ली से केरल लौट रहे करीब 80 स्कूली बच्चों से भरी मंगला एक्सप्रेस में शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 50 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने चक्कर आने के साथ उल्टी और दस्त की शिकायत की। सूचना मिलते ही ट्रेन के खंडवा पहुंचने से पहले ही मेडिकल टीम स्टेशन पर पहुंच गई।ट्रेन रात करीब 9:47 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही प्रभावित बच्चों को नीचे उतारा गया और रेलवे तथा जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने उनकी जांच कर प्राथमिक उपचार किया।

इटारसी के बाद शुरू हुई परेशानी

जानकारी के मुताबिक केरल के त्रिस्सूर जिले के एक स्कूल के करीब 80 बच्चे टूर के लिए दिल्ली गए थे। वापसी में बच्चे शिक्षकों और स्टाफ के साथ मंगला एक्सप्रेस (12618) से केरल लौट रहे थे।बताया गया कि बच्चों ने ट्रेन में पेंट्रीकार का खाना खाया था। इटारसी पार करने के बाद कई बच्चों को अचानक चक्कर आने लगे। इसके बाद उल्टी और दस्त की शिकायत भी सामने आई।एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने से ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

ट्रेन आने से पहले स्टेशन पर पहुंची मेडिकल टीम

बच्चों की हालत की जानकारी मिलते ही खंडवा में स्वास्थ्य विभाग और रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई।सीएमएचओ ओपी जुगतावत, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल समेत मेडिकल टीम ने बच्चों की जांच की। मौके पर रेलवे डॉक्टरों के अलावा एसडीएम, आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्राथमिक उपचार के बाद ट्रेन से रवाना हुए बच्चे

डॉक्टरों ने प्रभावित बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बाद बच्चों की हालत स्थिर बताई गई और उन्हें दोबारा ट्रेन में बैठा दिया गया।एहतियात के तौर पर रेलवे के डॉक्टर बच्चों के साथ भुसावल तक गए, ताकि रास्ते में किसी बच्चे की तबीयत दोबारा बिगड़ने पर तत्काल उपचार मिल सके। रास्ते में पड़ने वाले अस्पतालों को भी अलर्ट रखा गया था।भुसावल पहुंचने तक बच्चों की स्थिति ठीक रही। इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया।

खाने से तबीयत बिगड़ने की आशंका

बच्चों और शिक्षकों के मुताबिक उन्होंने यात्रा के दौरान पेंट्रीकार का खाना खाया था। इटारसी के बाद बड़ी संख्या में बच्चों में एक जैसे लक्षण सामने आने के कारण फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।हालांकि, बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

Noida Five Family Death: आखिरी बार खाई मैगी और पी चाय…फिर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Noida Five Family Death: आखिरी बार खाई मैगी और पी चाय…फिर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पति-पत्नी और तीन बच्चों की संदिग्ध मौत हुई। मैगी-चाय के सेवन के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका

Oct 17, 2026
Mandsaur Food Poisoning: मंदसौर में दावत भोज बना 'जहर'; खाते ही 25 लोग की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

Mandsaur Food Poisoning: मंदसौर में दावत भोज बना 'जहर'; खाते ही 25 लोग की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

मंदसौर के दलौदा थाना क्षेत्र के कचनारा गांव में कार्यक्रम का खाना खाने के बादि 20 से 25 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज शुरू किया गया।

Oct 15, 2026
lizard in Food: भोपाल के श्रमोदय स्कूल की मेस के खाने में निकली छिपकली, 13 बच्चे पहुंचे अस्पताल

lizard in Food: भोपाल के श्रमोदय स्कूल की मेस के खाने में निकली छिपकली, 13 बच्चे पहुंचे अस्पताल

भोपाल के नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय की मेस में खाना खाने से 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खाने में छिपकली मिलने की बात सामने आई। बच्चों का जेपी अस्पताल में इलाज चला।

Oct 11, 2026
34 हजार फीट पर मौत से मुकाबला: कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाईं 174 जिंदगियां, अब भारत-दुनिया को बरतनी होगी ये सावधानियां

34 हजार फीट पर मौत से मुकाबला: कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाईं 174 जिंदगियां, अब भारत-दुनिया को बरतनी होगी ये सावधानियां

कैप्टन स्मित मच्छार ने फ्लाइट FZ1073 में चाकू हमले के बाद भी 174 यात्रियों को बचाया। अब विमानन सुरक्षा पर नए सिरे से चिंतन की जरूरत है।

Oct 01, 2026
Gwalior Food Poisoning: बच्चों ने ड्राई फ्रूट समझ खाए रतनजोत के बीज, 12 बीमार 

Gwalior Food Poisoning: बच्चों ने ड्राई फ्रूट समझ खाए रतनजोत के बीज, 12 बीमार 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां जहरीले रतनजोत के फलों को ड्राई फ्रूट समझकर खाने से 12 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

Sep 21, 2026